Bhojpuri Gana: आते ही गर्दा मचा दिया समर सिंह का गाना 'स्टेजवे सहित फेकवा देहब',आप भी देखें VIDEO

Bhojpuri Gana: भोजपुरी इंडस्ट्री में टॉप सिंगर्स को टक्कर देने वाले सिंगर समर सिंह (Samar Singh) एक बार फिर तूफान मचाने आ गए हैं।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-09-10 11:15 GMT

समर सिंह (डिजाइन फोटो सोशल मीडिया)

Bhojpuri Gana: भोजपुरी इंडस्ट्री में टॉप सिंगर्स को टक्कर देने वाले सिंगर समर सिंह (Samar Singh) एक बार फिर तूफान मचाने आ गए हैं। समर सिंह अपनी गायकी और एक्टिंग को दम पर भोजपुरी सिनेमा में अलग पहचान बना लिए हैं। समर सिंह के फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया। जी हां समर सिंह का गाना (Samar Singh Ka Gana) 'स्टेजवे सहित फेकवा देहब' (Stagewe Sahit Fekwa Dehab) रिलीज हो चुका है। इस गाने को रिलीज हुए बस चंद घंटे हुए है लेकिन जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

समर सिंह का HD वीडियो सॉन्ग (Samar Singh Ka Video Song) 'स्टेजवे सहित फेकवा देहब' 10 सितंबर 2021 को रिलीज हुआ है। इस गाने में समर सिंह का लुक बहुत ही अलग है। समर सिंह इस गाने में दंबग रोल में नजर आ रहे हैं। ब्लैक कुर्ता और काला टीका लगाए हुए समर सिंह किसी डाकू से कम नहीं लग रहे हैं। इनका यह नया अवतार फैंस का काफी पसंद आ रहा है।

भोजपुरी वीडियो सॉन्ग (Bhojpuri Gana Video Song) 'स्टेजवे सहित फेकवा देहब' DJ का पहला पसंदीदा गाना बन गया है। इस गाने में समर सिंह के साथ भोजपुरी हॉट एंड सेक्सी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे(Akanksha Dubey) नजर आ रही हैं। समर सिंह और आकांक्षा दुबे ने स्टेज तोड़ डांस किया है। रेड कलर की ड्रेस में आकांक्षा दुबे बेहद हसीन लग ही हैं। समर सिंह का यह गाना वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी पर रिलीज किया गया है। इस गाने को अब तक 8 लाख व्यूज मिल चुके हैं। समर सिंह का यह गाना बहुत तेजी से मिलियन क्लब की ओर बढ़ रहा है।

Full View

गाना 'स्टेजवे सहित फेकवा देहब' के निर्माता है रत्नाकर कुमार और म्यूजिक दिया है एडीआर आनंद ने। जबकि इस भोजपुरी सॉन्ग के गीतकार है कुंदन प्रीत। वहीं कोरियोग्राफर हैं बॉबी जैक्सन, कैमरामैन संतोष यादव, वीडियो निर्देशक गोल्डी जायसवाल और एडिटर पप्पू वर्मा हैं। इस गाने में समर सिंह के साथ आवाज दिया है सिंगर खुशबु तिवारी ने। फिलहाल समर सिंह का यह भोजपुरी सॉन्ग भोजपुरिया दर्शकों के बीच गर्दा मचा रहा है।

Tags:    

Similar News