Bhojpuri Gana: खेसारी लाल यादव का गाना 'देवर करे घात ए राजा' का जलवा बरकरार, मिले 170 मिलियन व्यूज, देखिए VIDEO

Bhojpuri Gana: भोजपुरी जगत के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) अपने मेहनत की बदौलत आज इस मुकाम तक पहुंच गए हैं कि, वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।

Newstrack :  Network
By :  Shweta
Update: 2021-08-26 10:59 GMT

खेसारी लाल यादव ( डिजाइन फोटो सोशल मीडिया)

Bhojpuri Gana: भोजपुरी जगत के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) अपने मेहनत के बदौलत आज इस मुकाम तक पहुंच गए हैं कि, वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्म में आने से पहले भोजपुरी एल्बम 'माल भेटाई मेला' से एन्ट्री किया। खेसारी लाल का यह पहला गाना है। इस गाने के बाद से खेसारी ने कई सारी हिट फिल्मे दिए। सबसे खास बात यह है कि आज के दौर में खेसारी के जैसा कोई भोजपुरी एक्टर नहीं है जिसको चाहने वाले इन सिर्फ इंडिया में है जबकि विदेश में भी हैं। इनकी पॉपुलैरिटी इतनी ज्यादा है कि जैसी ही कोई गाना रिलीज होता है ट्रेंड में आ जाता है। खेसारी लाल यादव का नया गाना हो या पुराना सभी भोजपुरिया दर्शकों के बीच सबसे ज्यादा सुना जाता है।

खेसारी लाल यादव का गाना 'देवर करे घात ए राजा' (Devar Kare Ghat A Raja) आज भी सबसे ज्यादा सुना जाता है। खेसारी का यह भोजपुरी वीडियो सॉन्ग बी 4 यू भोजपुरी पर 12 अप्रैल को रिलीज हुआ। इस गाने को अब तक 17 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। खेसारी का यह गाना एक अगल रिकॉर्ड कायम किया है।

वही खेसारी लाल यादव अपने गाने में मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इनका डांस लोगों को खूब पसंद आ रहा है। यह गाना देवर और भाभी पर फिल्माया गया है। भोजपुरी वीडियो सॉन्ग 'देवर करे घात ए राजा' में भाभी अपने देवर से परेशान से हुई है। और उसकी शिकायत अपने पति से कर रही हैं। इस गाने को खेसारी लाल यादव जबरदस्त आवाज दिया है। वहीं इस गान को लिखा है लिखा है अजीत हलचल ने। जबकि संगीत दिया है आशीष वर्मा ने।

Full View

ये भी है खेसारी लाल यादव का गाना

आपको बताते चलें कि खेसारी लाल यादव ने बहुत से हिट सॉन्ग दिया हैं। अभी कुछ दिन पहले ही खेसारी लाल यादव का गाना 'बिहार की तरह डूब जायेंगे' (Bihar Ki Tarah doob Jayenge) रिलीज हुआ है। लेकिन इस गाने ने जबरदस्त कमाई की है। इस गाने को मिलियन लोग देख चुके हैं।

Tags:    

Similar News