Bhojpuri Heroin Akshara: देसी हसीना का परदेशी अंदाज, भोजपुरी शेरनी अक्षरा का नशीला बदन, कहीं चुरा ना ले आपका चैन

Bhojpuri Heroin Akshara Singh Photos: भोजपुरी की शेरनी कहलाने वाली अक्षरा सिंह की चर्चा आए दिन होती रहती है। अक्षरा भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप क्लास हीरोइन बन चुकीं हैं| अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर भी बेहद एक्टिव रहती हैं और उन्होंने अब अपनी ऐसी तस्वीर शेयर की है कि उसे देख आपको 440 वोल्ट का झटका यकीनन लगने वाला है।

Update:2023-07-07 13:16 IST
Bhojpuri Heroin Akshara Singh (Photo- Social Media)
Bhojpuri Heroin Akshara Singh Photos: भोजपुरी की शेरनी कहलाने वाली अक्षरा सिंह की चर्चा आए दिन होती रहती है। अक्षरा भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप क्लास हीरोइन बन चुकीं हैं कि अब तो उम्मीद है कि वह बहुत जल्द बॉलीवुड में भी डेब्यू कर सकती हैं। वहीं देखा जाए तो वह भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव से भी काफी आगे निकल चुकीं हैं, उनका नाम दुनियाभर में पॉपुलर हो चुका है। अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर भी बेहद एक्टिव रहती हैं और उन्होंने अब अपनी ऐसी तस्वीर शेयर की है कि उसे देख आपको 440 वोल्ट का झटका यकीनन लगने वाला है।

देसी हसीना अक्षरा सिंह का परदेसी अंदाज

अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर अपना एक से एक अंदाज दिखाती रहती हैं। उनकी हॉट और खूबसूरत तस्वीरें फैंस के होश उड़ा देती हैं। हालांकि अब अभिनेत्री ने अपनी जो लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, उसपर से तो आप अपनी नजरें ही नहीं हटा पाएंगे। उन तस्वीरों में देसी हसीना अक्षरा सिंह का परदेसी मिजाज देखने को मिल रहा है।

छोटी सी ड्रेस में दिखा रहीं अपना ग्लैमरस अंदाज

अक्षरा सिंह के लेटेस्ट तस्वीरों की बात करें तो उसमें वह गोल्डन कलर की छोटी सी ड्रेस में अपना ग्लैमरस अंदाज दिखा रहीं हैं। उनका यह अंदाज देख तो अच्छे-अच्छों का दिल फिसल गया है। अक्षरा ने अपनी तीन तस्वीरें शेयर की हैं, और हर में अलग-अलग कातिलाना पोज देते दिखाई दे रहीं हैं। अक्षरा की इन तस्वीरों को देख तो फैंस से रहा नहीं जा रहा है और वे ताबड़तोड़ कमेंट कर रहें हैं। एक फैन ने लिखा, "बहुत सुंदर लग रही हो।" दूसरे ने लिखा, "वेरी ब्यूटीफुल और गॉर्जियस।" एक अन्य ने लिखा, "तुसी बहुत प्यारे लग रहे हो।" इसी तरह फैंस भर-भरकर कमेंट कर रहें हैं।

अक्षरा सिंह अपकमिंग फिल्म

भोजपुरी की शेरनी अक्षरा सिंह की फिल्म "डार्लिंग" 7 जुलाई यानी कि आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में अक्षरा सिंह के साथ राहुल शर्मा नजर आ रहें हैं, उनकी यह पहली भोजपुरी फिल्म है। इसके अलावा भी अक्षरा सिंह के पास कई फिल्में हैं। कुछ दिनों पहले ही वह अपनी फिल्म "ज्योति" की शूटिंग कर रहीं थीं, वहीं साथ ही अक्षरा अपने म्यूजिक वीडियो भी रिलीज करती रहती हैं।

Tags:    

Similar News