Aamrapali Dubey और Nirahua की जोड़ी ने इन फिल्मों में किया साथ काम, ये हैं दोनों की सुपरहिट मूवीज

Dinesh Lal Yadav-Amrapali Dubey :दिनेश लाल यादव और आम्रपाली ने एक साथ लगभग 30 से भी ज़्यादा फिल्मों में साथ में काम किया है।आज हम दोनों की कुछ बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट लेकर आये हैं।

Update: 2022-11-21 04:59 GMT

Dinesh Lal Yadav and Amrapali Dubey (Image Credit-Social Media)

Dinesh Lal Yadav and Amrapali Dubey : भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर जोड़ियों में से एक दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे जब भी साथ आते हैं लोगों का दिल जीत लेते हैं फिर चाहे वो कोई फिल्म हो या गाना। निरहुआ हिंदुस्तानी, पटना से पाकिस्तान और आशिक आवारा जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके दोनों अपनी मनमोहक अंदाज़ से इंटरनेट पर और लोगों के दिलों में छाए रहते हैं। निरहुआ के साथ ही आम्रपाली ने भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था। साल 2014 में, उन्होंने फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी के साथ इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की। तब से, वो भोजपुरी इंडस्ट्री में सबसे ज़्यादा पॉपुलर एक्ट्रेसस में से एक बन गई हैं, जिसमें उनके नाम कई हिट फिल्में हैं। वहीँ BJP सांसद और भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की पॉपुलैरिटी भी कुछ कम नहीं उन्होंने कई सुपरहिट फ़िल्में दी हैं। और आज हम निरहुआ और आम्रपाली की कुछ बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट लेकर आये हैं।

दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे ने एक साथ लगभग 30 से भी ज़्यादा फिल्मों में साथ में काम किया है। इतना ही नहीं इस ऑन स्क्रीन कपल की कई फ़िल्में सिनेमाघरों में 100 दिन पूरे कर चुकी हैं। आइये देखते हैं दोनों की कौन सी फिल्में ऐसी हैं जिन्हे सबसे ज़्यादा पसंद किया गया है। 

निरहुआ हिंदुस्तानी (Nirahua Hindustani)

Full View

दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ और आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री में एक साथ आये।

Full View

दोनों ने फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' (Nirahua Hindustani) से अपने करियर की शुरुआत की। 

Full View

फिलहाल अभी तक इस फिल्म के तीन पार्ट रिलीज़ हो चुके हैं और इन तीनों पार्ट ने लोगों को खूब इंटरटेन किया है। दोनों की इस फिल्म की सीरीज ने सिल्वर जुबली भी मनाई है। 

पटना से पाकिस्तान (Patna se Pakistan)

Full View

इस फिल्म आम्रपाली दुबे एक पाकिस्तानी लड़की की भूमिका में नज़र आईं थीं। साथ ही दिनेश लाल यादव के साथ इस फिल्म में काजल राघवानी थीं। ये फिल्म भी एक सुपरहिट हुई थी।

निरहुआ चलल लंदन (Nirahua Chalal London)

Full View

फिल्म 'निरहुआ चलल लंदन' भोजपुरी सिनेमा के अनुसार काफी बड़े बजट की फिल्म थी। इस फिल्म का बजट 4 करोड़ रूपए था। वहीँ इस फिल्म ने पर्दे पर आते ही कमाल करना भी शुरू कर दिया और फिल्म ने ज़बरदस्त कमाई की।

बॉर्डर (Border)

Full View

इस फिल्म में सर्जिकल स्ट्राइक को दर्शाया गया था। फिल्म दिनेश लाल यादव के साथ आम्रपाली दुबे की एक साथ आई हिट फिल्मों में से एक है।

Tags:    

Similar News