Bhojpuri Video Songs: यूट्यूब पर छाया खेसारी लाल यादव का जादू, भोजपुरी ट्रेंडिंग लिस्ट में आए खेसारी के ये गाने

Bhojpuri Trending Song: भोजपुरी सुपरस्टार एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव के एक नहीं बल्कि कई गाने यूट्यूब पर ट्रेंडिंग लिस्ट में बरकरार रहते हैं।

Report :  Anushka Rati
Update: 2022-11-30 00:58 GMT

Bigg Boss 16 (image: social media)

Bhojpuri Trending Song: आपको बता दें कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार एक्टर खेसारी लाल यादव अपने शानदार गानों के लिए जाने जाते हैं। साथ ही उनका कोई ना कोई म्यूजिक वीडियो रिलीज होने के बाद से यूट्यूब पर वायरल हो जाता है। इसी वजह से फैंस खेसारी लाल को ट्रेंडिंग और ग्लोबल स्टार भी कहते हैं। जहां हाल ही में रिलीज हुए खेसारी लाल और एक्ट्रेस यामिनी सिंह का गाना 'हसीना' रिलीज होते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में चली जाती है। बता दें कि खेसारी लाल के इस गाने को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं और साथ ही साथ ये काफी ट्रेंड कर रहा है। जहां इस ट्रेंडिंग लिस्ट में खेसारी लाल एक और गाना पिछले काफी समय से ट्रेंडिंग लिस्ट में बरकरार है।

देखिए वीडियो

इसके साथ ही भोजपुरी गाना 'हसीना' तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। साथ ही खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस यामिनी सिंह की जोड़ी पहली बार भोजपुरी गाना 'हसीना' में नजर आई और पहली बार में ही इस जोड़ी ने धमाल मचा दिया है। साथ ही इस जोड़ी का गाना यूट्यूब चैनल पर बेहद ट्रेंड कर रहा है। इसके साथ ही ये म्यूजिक लिस्ट में तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। बता दें कि इसे महज पांच दिनों के अंदर ही 13 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और चार लाख से ज्यादा लाइक्स हांसिल कर चुका हैं। इस भोजपुरी गाने का म्यूजिक विक्की वॉक्स ने दिया है और इस गाने के राइटर छोटू यादव हैं और इस गाने के डायरेक्टर और कोरियोग्राफर गीता तमता हैं। वहीं अब इस जोड़ी का ही एक और गाना रिलीज होने को तैयार है, जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार था।

सॉन्ग 'तबला' भी है ट्रेंडिंग लिस्ट में बरकरार

इसके अलावा खेसारी लाल यादव का एक और भोजपुरी गाना 'तबला' भी यूट्यूब पर काफी ट्रेंड कर रहा है। इसके साथ ही उनके इस गाने को 38 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। बता दें कि इस भोजपुरी गाने में एक्ट्रेस नम्रता मल्ला ने खेसारी लाल के साथ लीड रोल प्ले किया है। साथ ही एक्ट्रेस ने गजब के डांस मूव्स के साथ अपनी बोल्डनेस दिखाई है। इस गाने का म्यूजिक शुभम राज ने दिया है और इस वीडियो सॉन्ग के डायरेक्टर सूरज काटोच हैं। साथ ही इस गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने गाया है। वहीं दोनों की आवाज में इसे बेहद पसंद किया गया है। साथ ही खेसारी लाल के इस ट्रेंडिंग गाने पर भी कई रील्स वीडियो बनाए गए हैं।


Tags:    

Similar News