Bhojpuri Sawan Song: खेसारी लाल यादव का गाना 'खेसारी जल ढारेगा वतन के लिए' हुआ रिलीज, देखें Video

Bhojpuri Sawan Song: भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग और गायिकी के दम पर पहचान बनाने वाले मशहूर सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) को आज आखिर कौन नहीं जानता।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-08-02 09:32 GMT

कॉन्सेप्ट फोटो ( फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया) 

Bhojpuri Sawan Song: भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग और गायिकी के दम पर पहचान बनाने वाले मशहूर सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) को आज आखिर कौन नहीं जानता। इस मुकाम तक पहुचने के लिए खेसारी लाल यादव ने बहुत संघर्ष किया है। अपनी एक्टिग और आवाज के दम पर यह रोतों रात स्टार हो गए। इनको चाहने वाले ने केवल भारत में है बल्कि विदेशों में भी हैं।

खेसारी लाल यादव के फैन फॉलोइंग मिलियन में हैं। यही वजह है कि उनका कोई भी गाना रिलीज होते ही इंटरनेट पर धूम मचा देता है। इस बीच खेसारी लाल यादव का सावन सॉन्ग 'खेसारी जल ढारेगा वतन के लिए' (Khesari Jal Dharega Watan Ke Liye) रिलीज हुआ है। बता दें कि खेसारी लाल यादव का सावन सॉन्ग (Khesari Lal Yadav Ka Sawan Song)  'खेसारी जल ढारेगा वतन के लिए' 2 अगस्त 2021 को रिलीज हुआ है।

यह सॉन्ग सावन अनिशा पांडे हिट्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। कुछ ही घंटे में इस गाने को 3 लाख से अधिक व्यूज मिल चुका है। और तेजी से यह गाना मिलियन की ओर बढ़ रहा है। सावन सॉन्ग (Sawan Song) 'खेसारी जल ढारेगा वतन के लिए' में खेसारी लाल यादव के साथ गाया है प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) ने। इन दोनों सिगर्स की जोड़ी लोगों को काफी पसंद है। वहीं इस गाने को अखिलेश कश्यप ने लिखा है जबकि म्यूजिक दिया है श्याम सुंदर ने।

Full View

हाल ही में खेसारी लाल यादव का सावन सॉन्ग रिलीज हुआ था। खेसारी लाल यादव के इस सावन सॉन्ग का नाम (Khesari Lal Yadav Bhojpuri Sawan Song) 'सबके उपाय ॐ नमः शिवाय' (Sabke Upay Om Namah Shivay) था। यह सावन गाना 22 जुलाई 2021 को गणनायक फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था। और इस गाने ने मिलियन का आंकड़ा पार कर लिया है। इस गाने में खेसारी लाला यादव का साथ दिया है भोजपुरी सिंगर खुशबू तिवारी (Khushbu Tiwari) ने। और इस गाने को लिखा है प्रकाश बारूद ने। वहीं इस गाने का म्यूजिक दिया है दीपक दिलकश ने। फिलहाल अब यह देखना है कि खेसारी लाल यादव का सावन स्पेशल सॉन्ग 'खेसारी जल ढारेगा वतन के लिए' कब तक मिलियन का आंकड़ा पार करता है।

Tags:    

Similar News