Bhojpuri Sawan Song: खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह का गाना 'लालटेनिया' ने बनाया रिकॉर्ड, मिले 10 मिलियन व्यूज, देखें Video

Bhojpuri Sawan Song: सावन का महीना शुरू हो गया है। बाबा भोले की दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-08-03 10:21 GMT

खेसारी लाल यादव (डिजाइन फोटो सोशल मीडिया)

Bhojpuri Sawan Song: सावन का महीना शुरू हो गया है। बाबा भोले के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। सावन का असर सबसे ज्यादा भोजपुरिया सिंगर्स के बीच देखने को मिल रहा है। सभी सिंगर्स इन दिनों एक से बढ़कर एक गाने रिलीज कर रहे हैं। खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) कहां किसी से पीछे रहने वाले हैं। खेसारी लाल यादव का सावन सॉन्ग (Khesari Lal Yadav Ka Sawan Song) 'लालटेनिया' (Lalteniya) रिलीज हो चुका है। यह सावन गीत (Sawan Geet) यूट्यूब पर धूम मचा रहा है।

खेसारी लाल यादव का भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri song) 'लालटेनिया' आदिशक्ति फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर 2 अगस्त 2021 को रिलीज किया गया है। अब तक इस सावन गीत को 01 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इस भोजपुरी सावन सॉन्ग में खेसारी लाल यादव के साथ अभिनेत्री अनीषा पांडे (Anisha Pandey) नजर आ रही है। अनीषा पांडे इस गाना में खेसारी लाल यादव की पत्नी का रोल प्ले कर रही है। खेसारी लाल यादव अपने पत्नी को जल चढ़ाने के लिए जगा रहे हैं। यह गाना इस पर फिल्माया गया है।

भोजपुरी सावन गीत 'लालटेनिया' का क्रेज युवाओं पर देखने को मिल रहा है। दर्शक इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने ने मिलियान का आंकड़ा तोड़ दिया है। सिर्फ एक दिन में इस गाने को करोड़ो व्यूज मिल गए है। जो एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। खेसारी लाल यादव का गाना 'लालटेनिया' में अंतरा सिंह प्रियंका (Antara Singh Priyanka) ने गाया है। जबकि लिरिक्स दिया है अखिलेश कश्यप ने और म्यूजिक दिया है श्याम सुंदर ने।

Full View

हाल ही में खेसारी लाल यादव का सावन सॉन्ग रिलीज हुआ था। खेसारी लाल यादव के इस सावन सॉन्ग का नाम (Khesari Lal Yadav Bhojpuri Sawan Song) 'सबके उपाय ॐ नमः शिवाय' (Sabke Upay Om Namah Shivay) था। यह सावन गाना 22 जुलाई 2021 को गणनायक फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था। और इस गाने ने मिलियन का आंकड़ा पार कर लिया है। इस गाने में खेसारी लाला यादव का साथ दिया है भोजपुरी सिंगर खुशबू तिवारी (Khushbu Tiwari) ने। और इस गाने को लिखा है प्रकाश बारूद ने। वहीं इस गाने का म्यूजिक दिया है दीपक दिलकश ने।1

Tags:    

Similar News