Bhojpuri Sawan Song: प्रमोद प्रेमी यादव का गाना 'मेहरारू चाहीं सुनर' मचा रहा गर्दा, यहां देखें Video

Bhojpuri Sawan Song: सावन का महीना शुरू होने वाला है इसका असर भोजपुरी जगत में अभी से देखने को मिल रहा है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-07-22 11:28 GMT

कॉन्सेप्ट फोटो ( फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

Bhojpuri Sawan Song: सावन का महीना शुरू होने वाला है इसका असर भोजपुरी जगत में अभी से देखने को मिल रहा है। इन दिनों एक के बाद एक जबरदस्त सावन गीत रिलीज हो रहा है। इस बीच एक्टर और सिंगर प्रमोद प्रेमी यादव (Pramod Premi Yadav) का सावन भोजपुरी वीडियो 'मेहरारू चाहीं सुनर' यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। यह वीडियो सॉन्ग शिव भक्तों के सिर चढ़ कर बोल रहा है।

प्रमोद प्रेमी यादव का भोजपुरी गाना 'मेहरारू चाहीं सुनर' इस समय ट्रेंड में चल रहा है। यह गाना युवाओं को खूब पसंद आ रहा है। भोजपुरी सावन सॉन्ग में प्रमोद प्रेमी यादव के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इन दिनों की केमिस्ट्री देखने लायक है। यह सावन सॉन्ग आज यानी 22 जुलाई 2021 को सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है और खबर लिखे जाने तक इस गाने को 6 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

प्रमोद प्रेमी यादव का भोजपुरी सावन वीडियो सॉन्ग (Pramod Premi Yadav Ka Sawan Bhojpuri Video Song 'मेहरारू चाहीं सुनर' को गाया है खुद अभिनेता ने। इस गाने को लिखा है रविंद्र जैन औरकृष्णा बेदर्दी ने। वहीं म्यूजिक दिया है रविंद्र जैन और आर्या शर्मा ने। इस गाने में प्रमोद प्रेमी महादेव से 'मेहरारू चाहीं सुनर' के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। इस गाने में प्रमोद प्रेमी का स्टाइन लोगों को खूब पसंद आ रहा है। प्रमोद प्रेमी शिव जी को रिझा रहे हैं।

Full View

अभी हाल ही में प्रमोद प्रेमी का एक सावन गीत रिलीज हुआ था। इस गाने का नाम 'बेल के पतईया डोले' (Bel Ke Pataiya Dole) है। इस गाने को खूब अच्छा रिस्पॉन्स मिला। यह गाना एसआरके म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल (Youtube Channel) पर रिलीज किया गया था। प्रमोद प्रेमी यादव का यह कांवड़ गीत भी भोजपुरिया दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। वहीं इस गाने को लिखा है कृष्णा बेदर्दी ने और म्यूजिक दिया है आर्या शर्मा ने।

Tags:    

Similar News