Bhojpuri Sawan Song: खेसारी लाल यादव गाना 'नगवा के अगवा' ने मचाया धूम, मिले मिलियन व्यूज, देखें Video

Bhojpuri Sawan Song: भोजपुरी जगत के स्टार सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के सभी गाने इंटरनेट पर गर्दा मचा रहे हैं।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-08-04 09:18 GMT

खेसारी लाल यादव (डिजाइन फोटो सोशल मीडिया)

Bhojpuri Sawan Song: भोजपुरी जगत के स्टार सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के सभी गाने इंटरनेट पर गर्दा मचा रहे हैं। सावन का महीना शुरू हो चुका है और एक के बाद एक खेसारी लाल के सुपरहिट गाने रिलीज हो रहे हैं। खेसारी लाल यादव के सावन सॉन्ग (Khesari Lal Yadav ke sawan song) भक्तों को झूमने पर मजबूर कर देता है। कुछ दिन पहले खेसारी लाल यादव का सावन गीत ( Sawan Geet) 'नगवा के अगवा' (Nagwa Ke Agwa) यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। जो इस समय ट्रेंड में है।

बता दें कि खेसारी लाल यादव का भोजपुरी सावन सॉन्ग (Bhojpuri  Sawan song) 'नगवा के अगवा' 2 अगस्त 2021 को टी सीरीज हमार भोजपुरी के ऑफिशिय यूट्यूब चैनल पर रिलाज किया गया है। सिर्फ तीन दिन हुए है इस वीडियो को रिलीज हुए लेकिन अब तक इसे 44 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

सावन स्पेशल सॉन्ग (Sawan Special song) 'नगवा के अगवा' को खुद गाया है खेसारी लाल यादव ने जबकि म्यूजिक दिया है आर्या शर्मा ने और लिखा है पवन पांडे ने। वहीं इस गाने में दूसरी ओर खेसारी लाल यादव भगवा कपड़े पहने कर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि सावन का महीना शुरू होते ही भोजपुरी सिंगर्स एक से बढ़कर एक गाने रिलीज करते हैं।

Full View

इसी कड़ी में खेसारी लाल यादव का हाल ही में गाना रिलीज हुआ था। इस सावन गीत का नाम 'घरही में शिव जी के' (Gharahi Me Shiv Ji Ke) है। यह गाना 3 अगस्त 2021 को रिलीज किया गया था। और इस गान को लाखों व्यूज मिल चुके हैं। खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना 'घरही में शिव जी के' फैम म्यूजिक भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी सिंगर प्रियंका मौर्या ने आवाज दी हैं। जबकि लिरिक्स दिया है मुकेश यादव ने और म्यूजिक दिया है आर्या शर्मा ने। वहीं इस भोजपुरी वीडियो सावन सॉन्ग का कोरियोग्राफ किया है गोल्डी बॉबी ने।

Tags:    

Similar News