Bhojpuri Sawan Song: खेसारी लाल यादव का गाना 'सबके उपाय ॐ नमः शिवाय' ने बनाया रिकॉर्ड, मिले 1.7 मिलियन व्यूज, देखें Video

Bhojpuri Sawan Song: सावन का महीना शुरू होते ही भोजपुरी जगत में इसका असर दिखने लगता है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-07-24 10:03 GMT

कॉन्सेप्ट फोटो ( फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

Bhojpuri Sawan Song: सावन का महीना शुरू होते ही भोजपुरी जगत में इसका असर दिखने लगता है। भोजपुरी सिंगर्स शिव के अराधना में मगन हो जाते हैं। अभी सावन शुरू नहीं हुआ है लेकिन भोजपुरी स्टार्स एक से बढ़कर एक अपना-अपना सावन का गाना रिलीज कर रहे हैं। इस बीच भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भला कहा पीछे रहने वाले हैं। खेसारी लाल यादव का सावन भोजपुरी गाना (Khesari Lal Yadav Bhojpuri Sawan Song) 'सबके उपाय ॐ नमः शिवाय' (Sabke Upay Om Namah Shivay) रिलीज हुआ है। इस गाने को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

सावन गाना (Sawan Song) 'सबके उपाय ॐ नमः शिवाय' 22 जुलाई 2021 को गणनायक फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। और खबर लिखे जाने तक इस गाने को 17 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। यह आंकड़ा तेजी से मिलियन की ओर बढ़ता जा रहा है। इस गाने का क्रेज शिव भक्तों के सिर चढ़ कर बोल रहा है।

इस गाने में खेसारी लाला यादव का साथ दिया है भोजपुरी सिंगर खुशबू तिवारी (Khushbu Tiwari) ने। और इस गाने को लिखा है प्रकाश बारूद ने। वहीं इस गाने का म्यूजिक दिया है दीपक दिलकश ने। गौरतलब है कि हाल ही में खेसारी लाल यादव का सावन गाना रिलीज हुआ था। इस गाने का नाम 'क्या बोलेगा जी? बोलबम' (Kya Bolega Ji? Bol Bam) है।

Full View

यह भोजपुरी सावन गाना यूट्यूब के आदिशक्ति फिल्म्स चैनल पर 5 जुलाई 2021 को रिलीज हुआ था। वहीं खेसारी का गाना 'क्या बोलेगा जी? बोलबम' का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इस गाने ने मिलियन का आंकड़ा पर कर लिया है। वहीं इस गाने में खेसारी लाल के साथ भोजपुरी सिनेमा की सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका (Antra Singh Priyanka) ने आवाज दी हैं। वहीं खेसारी लाल यादव और अंतरा की केमिस्ट्री को लोग खूब पसंद आया। यह गाना इंटरनेट पर धूम मचा दिया। बताते चलें कि इस गान को लिखा था अखिलेश कश्यप ने। जबकि म्यूजिक दिया था श्याम सुंदर ने और डायरेक्टर पंकज सोनी थे।

Tags:    

Similar News