Bhojpuri New Video Song: प्रमोद प्रेमी यादव ने मचाया फिर से धमाल, 'सईया सुतिहऽ आंगनवा' गाना उड़ा रहा गर्दा

Bhojpuri New Video Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर प्रमोद प्रेमी यादव (Pramod Premi Yadav) इंटरनेट पर गर्दा मचा रहे हैं।

Update: 2021-06-01 11:02 GMT

प्रमोद प्रेमी यादव रोमांस करते हुए (फोटोः सौजन्य से सोशल मीडिया)

Bhojpuri New Video Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर प्रमोद प्रेमी यादव (Pramod Premi Yadav) इंटरनेट पर गर्दा मचा रहे हैं। प्रमोद का हाल ही में एक नया सेक्सी गाना रिलीज हुआ है। इस गाने का नाम 'सईया सुतिहऽ आंगनवा' (Saiya Sutiha Anganwa) है। यह गाना इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने को अब तक लाखों व्यूज मिल चका है।

बता दें कि प्रमोद प्रेमी का यह गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। जिसमें वह एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। प्रमोद का सभी गाना रोमांटिक है। लेकिन इस सुपरहिट गाने में प्रमोद और उनकी अभिनेत्री की केमिस्टी लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। इस वीडियो सॉन्ग में एक्ट्रेस बेहद हॉट लग रही हैं।

प्रमोद यादव के कुछ दिन पहले ही एक नया गाना रिलीज हुआ था। इस गाने का नाम 'दरद उठता' (Darad Uthata) है। इस रोमाटिंक गाना को लोगों ने खूब पसंद किए। प्रमोद का यह गाना एसआरके म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था। इसके साथ ही प्रमोद का भोजपुरी गाना बेरोजगारी के सार भईल बा (Berojgari Ke Sar Bhail Ba) रिलीज हुआ था। यह भी गाना हाल ही में 11 मई को रिलीज हुआ था।

Full View

ये आर्टिस्ट भी है शामिल

आपको बता दें कि प्रमोद का वीडियो सॉन्ग 'सईया सुतिहऽ आंगनवा' (Saiya Sutiha Anganwa) को लिखा है कृष्णा बेदर्दी ने। जबकि इस गाने को म्यूजिक दिया है आर्या शर्मा ने। वहीं दूसरी ओर इस सुपरहिट गाने का डायरेक्टर सूर्या पांडे हैं। प्रमोद के इस गाने को यश फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर 30 मई को रिलीज किया गया था। और अब तक इस गाने को 4 मिलियन से भी अधिक लोग देख चुके हैं। फिलहाल यह गाना यूपी बिहार में गर्दा मचा रहा है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News