New Bhojpuri Song: प्रमोद प्रेमी यादव का सैड गाना 'खुश रहिया ए जान' हुआ रिलीज, लोग हो रहे भावुक

भोजपुरी (Bhojpuri) इंड्रस्टी से मशहूर सिंगर प्रमोद प्रेमी यादव ( Pramod Premi Yadav) का इन दिनों एक के बाद एक नया गाना रिलीज हो रहा है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-06-15 11:03 GMT

 प्रमोद प्रेमी यादव ( फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

New Bhojpuri Song: भोजपुरी (Bhojpuri) इंड्रस्टी से मशहूर सिंगर प्रमोद प्रेमी यादव ( Pramod Premi Yadav)  का इन दिनों एक के बाद एक नया गाना रिलीज हो रहा है। एक बार फिर प्रमोद प्रेमी भोजपुरी दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं। प्रमोद प्रेमी के भोजपुरी सैड वीडियो सॉन्ग (sad video song) 'खुश रहिया ए जान' (Khush Rahiya Ae Jaan) रिलीज हो चुका है। यह गाना 14 जून 2021 को रिलीज हुआ है। रिलीज होते ही यह सैड सॉन्ग (sad song) तेजी से वायरल हो रहा है।

भोजपुरी वीडियो सॉन्ग 'खुश रहिया ए जान' (Khush Rahiya Ae Jaan) को यूट्यूब के प्रियंका एंटरटेनमेंट के चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को अब तक 1 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। अब देखना होगा की प्रमोद प्रेमी का यह भोजपुरी गाना मिलियन का आंकड़ा कब तक पार करेगा।

भोजपुरी वीडियो सॉन्ग ( Bhojpuri sad song) 'खुश रहिया ए जान' में प्रमोद प्रेमी यादव की प्रेमिका की शादी किसी और से होने जा रही है। इस दौरान वह अपने प्रेमिका को खुश रहने की दुआ दे रहे हैं। यह वीडियों सॉन्ग बेहद दर्दभरा है।

Full View

भोजपुरी वीडियो सॉन्ग (Bhojpuri video song) 'खुश रहिया ए जान' गाने को कृष्णा बेदर्दी ने लिखा है। जबकि इसका म्यूजिक दिया है आर्या शर्मा ने। वहीं इस गाने के निर्देशक है पवन पाल। फिलहाल इस सैड सॉन्ग को लोक खूब पसंद कर रहे हैं। हाल ही में प्रमोद प्रेमी यादव का एक और भोजपुरी (Bhojpuri) गाना इस सैड सॉन्ग (Sad Song) का नाम 'घुंघटा उठाई ला' (Ghunghata Uthai La) था।

यह भोजपुरी सैड सॉन्ग (Bhojpuri Sad Song) इन दिनों बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। प्रमोद प्रेमी यादव का ( Pramod Premi Yadav) सैड सॉन्ग (Bhojpuri Sad Song) भोजपुरी प्रेमियों को खूब पसंद आ रहा था। यह गाना 31 मई 2021 को सारेगामा हम भोजपुरी (Saregama Hum Bhojpuri) के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। प्रमोद प्रेमी (Pramod Premi) के नए भोजपुरी गाना 'घुंघटा उठाई ला' (Ghunghata Uthai La) को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स आ रहा है। अब तक इस सैड सॉन्ग को 48 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News