Bhojpuri Video: इस भोजपुरी गाने को मिल रहा ज़बरदस्त रिस्पांस, कुछ ही समय में यूट्यूब पर मिले 1.5 मिलियन व्‍यूज

Bhojpuri Video: इस समय ये भोजपुरी गाना इंटरनेट पर अपना जलवा बिखेर रहा है। आप भी देखिये देवर और भाभी की नोक झोक से भरा ये गाना।;

Update:2023-01-18 21:00 IST
Bhojpuri Video

Bhojpuri Video (Image Credit-Social Media)

  • whatsapp icon

Bhojpuri Song: भोजपुरी गाने दिनबदिन अपनी पॉपुलैरिटी के चलते यूट्यूब पर अपनी व्यूअरशिप की बादशाहत बनाये हुए हैं। हर दिन कोई न कोई भोजपुरी गाना इंटरनेट पर ट्रेंड करता नज़र आ जाता है। कुछ भोजपुरी गाने तो ऐसे हैं जिन्होंने बॉलीवुड के हिट गानों को भी इस समय पीछे छोड़ दिया है। ऐसा ही एक और गाना इंटरनेट पर अपना जलवा बिखेर रहा है। आप भी देखिये देवर और भाभी की नोक झोक से भरा ये गाना।

ये भोजपुरी गाना हुआ वायरल

भोजपुरी इंडस्ट्री अपने सिनेमा और गाने से सभी को अपना दीवाना बना रही है। वहीँ इन दिनों समर सिंह और श‍िल्‍पी राज का गाना भी काफी पॉपुलर हो रहा है। गाने के बोल हैं 'दरवाजा खुला छोड़ आई। कुछ ही दिनों में इस गाने ने खूब सुर्खियाँ बटोर लें हैं। वहीँ यूट्यूब पर इस गाने को 1.5 मिलियन से भी ज़्यादा व्यूज आ रहे हैं। गाने के साथ ही साथ इस म्यूजिक वीडियो को काफी अच्छे से फिल्माया गया है जिसको लेकर भी फैंस कमेंट कर रहे हैं।

Full View

इस वीडियो को समर सिंह के साथ आकांक्षा दुबे पर फिल्माया गया है। भोजपुरी वीडियो में आकांक्षा अपनी ख़ूबसूरती से सभी को अपना दीवाना बना रहीं हैं वहीँ इस गाने को प्रकाश बारूद ने लिखा है। गाने को ज़बरदस्त तरीके से फिल्माया गया है जिसमें एक पत्नी अपने पति से अपनी व्यथा बयां कर रही है और वो उसे बता रही है कि वो अपने देवर से परेशान है। गाने को लोगो का खूब प्यार मिल रहा है और यही वजह है कि इस समय ये गाना गूगल पर ट्रेंड कर रहा है।

Tags:    

Similar News