Bhojpuri Song: बिग बॉस 16 की ये कंटेस्टेंट पड़ी भोजपुरी स्टार पवन सिंह के पीछे, एक्टर ने कह दी दिल की बात

Soundarya Sharma Bhojpuri song: बिग बॉस 16 की एक कंटेस्टेंट भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ नज़र आ रही है। आइये आपको भी दिखते हैं ये गाना।

Update: 2023-01-14 05:15 GMT

Soundarya Sharma Bhojpuri song (Image Credit-Social Media)

Soundarya Sharma Bhojpuri song: भोजपुरी गाने जहाँ लोगों के दिलों पर छाए रहते हैं वहीँ इस समय एक गाना काफी तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे बिग बॉस 16 की एक कंटेस्टेंट भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ नज़र आ रही है। हो सकता है ये गाना आपने पहले भी कई बार देखा हो लेकिन अब इस गाने की चर्चा इतनी ज़्यादा इसलिए भी हो रही है क्योकि इसमें बिग बॉस में अपना जलवा बिखेरने वाली सुंदरी भी हैं। आइये आपको भी दिखते हैं ये गाना और बताते हैं कि आखिर बीबी 16 की कौन सी बाला भोजपुरी इंडस्ट्री में पहले ही अपना जलवा बिखेर चुकी है।

भोजपुरी गाने में दिखा बीबी 16 की इस कंटेस्टेंट का जलवा

पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 16 के जहाँ हर तरफ चर्चे हैं वहीँ भोजपुरी गाने भी हमेशा सुर्ख़ियों में बने रहते हैं लेकिन इस बार जो खबर हम आपके लिए वो आपको काफी हैरान कर देगी। क्या आप जानते हैं कि बिग बॉस 16 की बोल्ड बाला सौंदर्या शर्मा भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह के साथ एक सुपरहिट गाने में नज़र आ चुकीं हैं। वहीँ इस समय इस गाने को कई बार लोग देख रहे हैं और सौंदर्या को देखकर कमैंट्स भी कर रहे हैं। आप भी देखिये ये वीडियो।

पवन सिंह और सौंदर्या शर्मा का ये गाना काफी पॉपुलर हुआ था और आपने इसे ज़रूर सुना होगा लेकिन शायद आपने उन्हें नोटिस नहीं किया होगा। फिलहाल इस बार जब आप ये गाना देखेंगे तो आसानी से उन्हें पहचान लेंगे। गाने का टाइटल हैं 'तुमसा कोई प्यारा।' भोजपुरी एक्टर पवन सिंह और सौंदर्या की केमिस्ट्री इस गाने में ज़बरदस्त है। वहीँ ये गाना कुछ समय पहले रिलीज़ हुआ था और इसे ऑल हेयर कंटेंट नाम के यूट्यूब चैनल से अपलोड किया गया है। लोगों को उस समय भी ये गाना काफी पसंद आया था और आज भी इस गाने को लोग खूब देख रहे हैं। गाने को काफी ख़ूबसूरती के साथ फिल्माया गया है। इसमें सौंदर्या को पवन सिंह के पीछे घुमते दिखाया गया है। आप भी देखिये इस वीडियो में दोनों का अंदाज़।

Full View

फिल्म थैंक गॉड में भी थीं कंटेस्टेंट

सौंदर्या शर्मा बिग बॉस 16 में काफी पसंद की जा रहीं हैं अपने हॉट लुक से वो लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो चुकीं हैं। वो बॉलीवुड फिल्म थैंक गॉड में भी नज़र आईं थीं। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और अजय देवगन जैसे स्टार्स थे। वो इस सीजन बीबी हाउस में ग्लैमर का बखूबी तड़का लगा रहीं हैं। इस समय उनकी अर्चना गौतम के साथ दोस्ती लोगों को खूब पसंद आ रही है।

Tags:    

Similar News