bhojpuri Songs: लुंगी पहन कर खेसारी लाल और काजल ने लगाए ठुमके,आपने देखा उनका ये खास अंदाज

Bhojpuri Song Lachke Kamariya Tohar Lahe Lahe: खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का गाना लचके कमरिया तोहर लहे लहे एक बाद फिर सोशल मीडिया पर जमकर देखा जा रहा है।

Update: 2022-06-18 15:38 GMT

Bhojpuri Song Lachke Kamariya Tohar Lahe Lahe (Image Credit-Social Media)

Bhojpuri Latest Songs: खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री की हिट जोड़ियों में से एक है। उन्होंने केवल यूपी बिहार में भी अपनी पहचान नहीं बनाई है बल्कि विदेशों में भी दोनों के खूब चर्चे हैं। इन दोनों की जोड़ी ने भोजपुरी इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। वहीँ आजकल दोनों का गाना लचके कमरिया तोहर लहे लहे एक बाद फिर सोशल मीडिया पर जमकर देखा जा रहा है।

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की फिल्म मैं सेहरा बांध के आउंगा का हिट सांग लचके कमरिया तोहर लहे लहे जब रिलीज़ हुआ था तभी इस गाने ने गर्दा उड़ा दिया था। अब इस गाने ने एक बार फिर उनके फैंस की दिलों कली धड़कन बढ़ा दी है। इस गाने को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खूब सुना और देखा जा रहा है। इस गाने में खेसारी और काजल की बेमिसाल केमिस्ट्री एक बार फिर देखने को मिल रही है। उनकी फैंस इस गाने को बार बार देख रहे हैं।

इस गाने में जहाँ खेसारी लाल लुंगी में नज़र आ रहे हैं वहीँ एक्ट्रेस काजल राघवानी भी लुंगी में गज़ब ढाह रहीं हैं। इस गाने को अब तक यूट्यूब पर 6,832,463 बार देखा जा चुका है और इसके व्यूज लगातार बढ़ भी रहे हैं।

देखें खेसारी लाल यादव का वीडियो सांग

Full View

इस गाने को खेसारी लाल यादव और सरोदी बोराह ने गाया है वहीँ गाने के बोल प्यारेलाल यादव ,आज़ाद सिंह, पवन पांडेय और श्याम देहाती के हैं। गाने मे खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी को एक साथ देखना उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।

Tags:    

Similar News