Bhojpuri Video: खेसारी और आम्रपाली के रोमांस ने पार की हदें, देखते रह जाएंगे वीडियो

Bhojpuri Video Songs: ग्लैमरस एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव की फिल्म आशिकी का एक गाना सोशल मीडिया पर फिर से काफी तेजी से ट्रेंड कर रहा है।;

Report :  Vidushi Mishra
Update:2022-07-05 16:46 IST

Bhojpuri Video: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ आम्रपाली दुबे की जबरदस्त हॉट जोड़ी के फैंस दीवाने हैं। इस इंडस्ट्री की ग्लैमरस एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amprapali Dubey) और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की फिल्म आशिकी का एक गाना सोशल मीडिया पर फिर से काफी तेजी से ट्रेंड कर रहा है। आशिकी फिल्म का गाना तू ही आशिकी को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने में खेसारी रेगिस्तान में हाथ में गिटार लिए हुए आम्रपाली से अपने प्यार का इकरार कर रहे हैं। इस वीडियो में दोनों के बीच रोमांटिक कैमेस्ट्री को देख फैंस को बहुत आनंद मिल रहा है। 

खूबसूरत एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे महंगी स्टार्स में से एक हैं। आम्रपाली की अधिकतर फिल्में सुपरस्टार निरहुआ के साथ हैं, लेकिन निरहुआ के अलावा फैंस को एक्ट्रेस खेसारी लाल के साथ आम्रपाली भी काफी ज्यादा जचती हैं। दोनों एक साथ तहलका मचा देते हैं।

ऐसे में फिल्म 'आशिकी' का गाना 'तू ही आशिकी' ने यूट्यूब पर जहां एक तरह धमाल मचाया ही था, वहीं दूसरी तरह फैंस के दिलों में भूचाल लाकर रख दी है। इस गाने के रिलीज हुए भले ही कितने महीने क्यों न बीत गए हों, लेकिन आज भी फैंस इस गानें के दीवाने हैं।

Full View

इस आशिकी फिल्म में खेसारी लाल यादव, आम्रपाली दुबे, कुणाल सिंह, प्रकाश जैश, श्रुति राउत ने लीड रोल निभाया है। तू ही आशिकी गाने में खेसारी लाल यादव काफी रोमांटिक लुक में दिखाई दे रहे हैं वहीं आम्रपाली दुबे का कातिलाना अंदाज देख आपका दिल मचल उठेगा। इन सुपरस्टार्स की इस जबरदस्त कैमेस्ट्री ने यूट्यूब पर तहलका मचा दिया है।

सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे की फिल्म 'आशिकी' के निर्माता प्रदीप के शर्मा और निर्देशक पराग पाटिल हैं। जबकि इस फिल्म की कहानी खेसारी लाल यादव ने लिखी है। वहीं फिल्म में संगीत ओम झा का है और इसके गीत श्याम देहाती ने कंपोज किए हैं।

बता दें, 'तू ही आशिकी' गाने को आप किसी भी समय यूट्यूब के Enterr10 रंगीला के चैनल पर देख सकते हैं। जनवरी में गाना रिलीज होने के बाद से अब तक इस गाने को साढ़े तीन लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

Tags:    

Similar News