Bhojpuri Video Song: देखें आम्रपाली दुबे और खेसारी का रोमांस, एक्ट्रेस बोलीं 'पिया जी की मुस्की'

Bhojpuri Video Song: आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव का एक गाना सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। गाना ‘पिया जी की मुस्की’ फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ का है।

Update: 2022-07-08 14:05 GMT

Bhojpuri Song (Image Credit-Social Media)

Click the Play button to listen to article

Bhojpuri Video Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की ग्लैमरस एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) अपनी अलग पहचान रखती हैं। उन्होंने धीरे धीरे भोजपुरी सिनेमा में अपनी अच्छी पकड़ बना ली है। वहीँ उनका नाम भी उन चुनिंदा एक्ट्रेसस की लिस्ट में शामिल है जिन्हे फैंस बेहद पसंद करते हैं। उनके लुक्स और बेमिसाल एक्टिंग का हर कोई दीवाना है। यही वजह है कि उनका कोई भी गाना आते ही वो हिट हो जाता है। ऐसा ही एक गाना सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है जिसमे आम्रपाली का साथ दे रहे हैं भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव।

अपने शानदार अभिनय से सभी को अपना दीवाना बना देने वाली एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की जोड़ी को भी लोग खूब पसंद करते हैं वहीँ अब दोनों का एक गाना 'पिया जी की मुस्की' काफी हिट हो रहा है। लोग इसे खूब सुन रहे हैं। फिलहाल ये गाना इंटरनेट सेंसेशन बना हुआ है। अभी इस गाने का पूरा वीडियो तो सामने नहीं आया है लेकिन थोड़ी सी झलक में ही लोगों को ये गाना काफी भा रहा है। गाने का ऑडियो सामने आ चुका है जिसके बाद लोग इसे पसंद भी कर रहे हैं।

आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव का गाना 'पिया जी की मुस्की' (Piya Ji Ke Muski) फिल्म 'डोली सजा के रखना' का है। ये फिल्म जल्द ही रिलीज़ होने वाली है वहीँ इसका ये गाना सभी को अपना दीवाना बना रहा है। साथ ही साथ आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव की केमिस्ट्री भी लोगों का दिल जीत रही है। आपको बता दें यूट्यूब पर अब तक इस गाने को 486,030 व्यूज मिले हैं। और इसके व्यूज में लगातार इज़ाफ़ा हो रहा है।

Full View

इस गाने को अपनी आवाज़ दी है प्रियंका सिंह ने साथ ही इस फिल्म डोली सजा के रखना में आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव के अलावा रक्षा गुप्ता,विनोद मिश्रा,अनूप अरोरा,समर्थ चतुर्वेदी,अयाज़ खान,रीना रानी और विद्या सिंह जैसे कलाकार भी नज़र आ रहे हैं। फिल्म के प्रोडूसर हैं रोशन सिंह। गाने के लिरिक्स प्रफुल्ल तिवारी के हैं और संगीत दिया है रजनीश मिश्रा ने। गाने को SRK MUSIC द्वारा रिलीज़ किया गया है और यूट्यूब पर भी इसी चैनल से इसे अपलोड किया गया है।  

Tags:    

Similar News