Bhojpuri Video: एक दूसरे के प्यार में पागल नज़र आये काजल राघवानी, खेसारी लाल यादव, वायरल हुआ वीडियो

Bhojpuri Video: भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आती है वहीँ अब दोनों का एक गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Update:2023-01-16 18:13 IST

Bhojpuri Video (Image Credit-Social Media)

Bhojpuri Video: भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आती है वहीँ अब दोनों का एक गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गाने को दोनों के फैंस कई कई बार देख रहे हैं। आप भी देखिये भोजपुरी इंडस्ट्री के इन दो सुपरस्टार्स का कमाल इस वीडियो में।

भोजपुरी गाने ने मचाया बवाल

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी और खेसारी लाल का गाना 'सरसो के सागिया' फैन्स के बीच वायरल हो रहा है। इस गाने को कुछ ही दिनों में 62 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने एक्टर हैं। उनके गाने और वीडियो रिलीज़ होते ही काफी वायरल हो जाते हैं। खेसारी के न सिर्फ लेटेस्ट सांग्स बल्कि पुराने गाने भी इंटरनेट पर काफी पॉपुलर हो रहे हैं।

वहीँ उनके इस म्यूजिक वीडियो ने एक बार फिर उनके चाहने वालों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। जिसके बाद खेसारी लाल और काजल राघवानी का भोजपुरी गाना 'सरसो के सागिया' सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आप भी देखिये दोनों का ये बेहतरीन गाना। खेसारी लाल यादव और काजल सोशल मीडिया पर तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं। वहीँ उनके इस गाने को 62 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। जहाँ उनके इस वीडियो से कुछ लोग नाराज हैं, वहीँ कुछ खेसारी लाल यादव और काजल को नंबर एक जोड़ी भी बता रहे हैं।

काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की फैन्स फॉलोइंग ज़बरदस्त है। दनो ऑन-स्क्रीन जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं यही वजह है दोनों जब भी एक साथ किसी गाने, म्यूजिक वीडियो या फिल्म में नज़र आते हैं तो सभी के दिलों पर छाह जाते हैं। वहीँ इस जोड़ी के फैंस इन्हें साथ देखना काफी पसंद करते हैं।

Full View

हर म्यूजिक वीडियो में काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की बेमिसाल केमिस्ट्री दिखती है। फैन्स काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव को एक साथ देखना काफी पसंद करते हैं, हालांकि इस वीडियो की काफी डिमांड है। इस वीडियो के ज़रिये दोनों की शानदार परफॉर्मेंस ने दर्शकों का मन मोह लिया है। हजलकी इसे रिलीज़ हुए थोड़ा समय बीत चुका है लेकिन लोगों को ये काफी पसंद आ रहा हैं। 

Tags:    

Similar News