Bhojpuri Video Song: Khesari Lal और Kajal Raghwani के बीच हुआ रोमांस, देखिये Video

Bhojpuri Video Song: खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस काजल राघवानी का एक गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइये देखते हैं खेसारी और काजल के बीच की कमाल की केमिस्ट्री।

Update: 2022-07-19 03:55 GMT

Bhojpuri Song (Image Credit-Social Media)

Bhojpuri Video Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की ज़बरदस्त फैन फॉलोविंग है उनका जब कोई गाना या फिल्म आते हैं तो फैंस भर भर कर उनपर अपना प्यार लुटाते हैं। वहीँ अब खेसारी और एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) का एक गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस गाने को रिलीज़ हुए थोड़ा समय हो गया है लेकिन आज भी फैंस उनके इस गाने को बेहद पसंद कर रहे हैं। आइये देखते हैं खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के बीच की कमाल की केमिस्ट्री।

भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव और ग्लैमरस एक्ट्रेस काजल राघवानी का गाना 'तेलवा मल दे' (Telwa Mal De) सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। गाने के व्यूज भी लगातार बढ़ रहे हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री धीरे धीरे काफी पॉपुलर हो गयी है वहीँ भोजपुरी गाने लोगों के दिलों में अपनी खास जगह रखते हैं। हर ओकेशन पर भोजपुरी गाने लोगों की पहली पसंद होते हैं। वहीँ अब खेसारी लाल और काजल राघवानी का गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। आप भी देखिये दोनों की ये केमिस्ट्री जिसे लोग काफी ज़्यादा पसंद कर रहे हैं।

Full View

सुपरस्टार खेसारी लाल यादव किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में बने रहते हैं उनके गाने आते ही हिट भी हो जाते हैं। वहीँ उनका एक पुराना गाना 'तेलवा मल दे' इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है। गाने का लोगों में खूब क्रेज देखने को मिल रहा है। खेसारी और काजल के बीच का रोमांस लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है। अभी तक इस गाने को 11,300,173 बार देखा जा चुका है। गाने में जहाँ काजल ने व्हाइट क्रॉप टॉप पहना हुआ है वहीँ खेसारी ने रंग-बिरंगे कपड़े पहन रखे हैं। खेसारी की जोड़ी हर एक्ट्रेस के साथ कमाल की जमती है वहीँ अब उनका ये वीडियो ज़बरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है।

Tags:    

Similar News