Bhojpuri Viral Video: इस भोजपुरी हसीना के साथ भीड़ में फंसे Pawan Singh, देखिए ये वायरल वीडियो

Bhojpuri Viral Video: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री एक्टर और सिंगर पवन सिंह का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहीं है।

Report :  Anushka Rati
Update: 2022-12-14 14:29 GMT

Pawan Singh viral video (image: social media)

Pawan Singh Viral Video: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह जो अपनी बेहतरीन गायिकी और एक्टिंग के लिए जाने जातें हैं। पवन सिंह का कोई भी गाना रिलीज होतें ही वायरल हो जाता है। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में जहां पवन सिंह अपने काम की वजह से पॉपुलर है वहीं अपने एक्स वाइफ ज्योति सिंह के साथ फंसे कंट्रोवर्सी की वजह से फिल्मी करियर में ब्रेक सा लग है। निर्देशक अभय सिन्हा के लंदन वाले प्रोजेक्ट्स भी पवन सिंह से छीन लिए गायें हैं लेकिन पवन सिंह की पॉपुलैरिटी और दीवानगी भी लोगों में कम नहीं हैं। साथ ही फैंस उनकी एक झलक पाने का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। ऐसे में एक्टर पवन सिंह का एक वीडियो बड़ी ही तेजी वायरल हो रहा है, जिसमें पवन सिंह अपनी भोजपुरी को-एक्ट्रेस डिंपल सिंह के साथ भीड़ में लोगों के बीच बड़ी ही टाइट पोजिशन ने फंसे हुए नजर आ रहें हैं और साथ ही इस सेफोकेटिंग सिचुएशन की वजह से एक्ट्रेस डिंपल सिंह को लोगों पर चीखते और चिल्लाते हुए देखा गया।

देखिए वीडियो

बता दें कि पवन सिंह और डिंपल सिंह ने हाल ही में एक इवेंट में साथ में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई थी। जिसका वीडियो एक्टर पवन सिंह के एक फैन पेज से शेयर किया गया है। इस वायरल वीडियो में 'बिच जयमाल पs' का गाना बैकग्राउंड में एडिट किया गया है। साथ ही कई लोग इस वायरल वीडियो पर जमकर अपना रिएक्शन दे रहें हैं। बता दें की वायरल हो रहे वीडियो में ये देखने को मिल रहा है कि सिंगर पवन सिंह और एक्ट्रेस डिंपल सिंह को देखने के लिए फैंस की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। वीडियो में भीड़ इतनी जबरदस्त है कि एक्टर पवन सिंह और को-एक्ट्रेस डिंपल सिंह दोनों ही बुरी तरह से भीड़ में फंसे हुए हैं। उसी दौरान हमनें यह भी देखा कि एक्ट्रेस डिंपल धक्का-मुक्की होने की वजह से लोगों पर चीखती-चिल्लाती हुई नजर आ रही हैं। 

एक्टर और सिंगर पवन सिंह और एक्ट्रेस डिंपल सिंह को लास्ट भोजपुरी म्यूजिक वीडियो 'हरी हरी ओढ़नी' में एक साथ देखा गया था। दोनों के बीच की शानदार कैमिस्ट्री को लोगो ने काफी पसंद किया था। इन दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इनदोनों की जोड़ी इस साल की शुरुआत से ही एक साथ नजर आ रहीं हैं। साल 2022 का पहला गाना भी एक्टर पवन सिंह का डिंपल सिंह के साथ ही आया था, जिसका टाइटल था बोल 'आ जईहें पांच के' थे. 

इस बीच अगर हम फिल्मों की बात करें तो, पवन सिंह जल्द ही भोजपुरी फिल्म 'कईसे हो जाला प्यार' में नजर आएंगे। इस फिल्म में पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस काजल राघवानी लीड रोल में नजर आएंगी। इस दोनों को जोड़ी भोजपुरी फिल्म 'धर्मा' में देखा गया था।

Tags:    

Similar News