Mahakal के दरबार पहुंची भूमि पेडनेकर, एक्ट्रेस से पहले ये सेलिब्रिटीज भी कर चुके हैं बाबा महाकाल के दर्शन

Bhumi Pednekar visited Mahakal Temple: बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) भगवान महाकाल (Lord Mahakal) के दर्शन के लिए पहुंची और नंदी हॉल से भगवान महाकाल के दर्शन किए।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2023-02-05 07:06 GMT

Mahakal Temple (Image: Social Media)

Mahakal Temple Bhumi Pednekar: भगवान महाकाल (Baba Mahakal) के भक्त अक्सर उनकी दर्शन के लिए महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Temple) पहुंचते हैं, फिर चाहे वो आम लोग हो या कोई सेलिब्रिटीज। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) भी भगवान महाकाल (Lord Mahakal) के दर्शन के लिए पहुंची। इस दौरान भूमि ने अपने साथियों के साथ नंदी हॉल से भगवान महाकाल के दर्शन किए। महाकालेश्वर मंदिर के पंडित पुजारी ने भूमि का सम्मान भी किया। भूमि अपनी अपकमिंग फिल्म (Bhumi Pednekar Upcoming Movies) की सफलता की कामना की।

भूमि पेडनेकर ने शेयर की तस्वीर

उज्जैन में स्थित बाबा महाकाल के दरबार भूमि पेडनेकर पहुंची और भगवान महाकाल का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर में प्रवेश के दौरान भूमि पेडनेकर रेड कलर के सूट में नजर आई। तो वहीं उनकी बहन समीक्षा पेडनेकर ब्लू और व्हाइट कलर के सूट में नजर आई। इस दौरान दोनों बहनों ने माथे पर तिलक लगवाया और कलावा भी बंधवाया। साथ ही भूमि और समीक्षा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर बाबा महाकाल मंदिर की कुछ फोटोज भी शेयर की।



दोनों बहनों की यह फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। 

इन बॉलीवुड स्टार्स ने भी किए हैं भगवान महाकाल के दर्शन

बाबा महाकाल के दरबार में कई कलाकार अब तक हाजिरी लगा चुके हैं। अक्सर सेलिब्रिटीज अपने किसी बड़े प्रोजेक्ट से पहले या किसी मनोकामना को लेकर बाबा महाकाल के दर्शन करने जरूर पहुंचते हैं। कुछ दिन पहले परिणिति चौपड़ा, शेखर सुमन, रुपाली गांगुली भी बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची थीं। साथ ही अनुपम खेर, सारा अली खान, तनुश्री दत्ता, सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर भी बाबा महाकाल के दर्शन कर चुके हैं।  

भूमि की अपकमिंग फिल्में 

भूमि पेडनेकर की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो एक्ट्रेस की मेरे हसबैंड की बीवी, अफवाह, द लेडी किलर, भीड़, भक्षक, तख़्त जैसी कई बेहतरीन फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनकी सफलता के लिए ही भूमि पेडनेकर बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंची थीं। बाबा महाकाल मंदिर से भूमि की तस्वीर भी बाबा महाकाल के दर्शन करते हुए खूब वायरल हो रही है।

Tags:    

Similar News