Bigg Boss 16 Finale: बिग-बॉस फाइनलिस्ट को लगेगा जोर का झटका, रोहित शेट्टी की एंट्री और घरवालों का बजेगा बाजा

Bigg Boss 16 Finale: मशहूर फिल्म मेकर रोहित शेट्टी इन दिनों जब बिग-बॉस के घर में सिर्फ 5 फाइनलिस्ट बचे हैं तब जबरदस्त अंदाज में एंट्री करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Report :  Vidushi Mishra
Update: 2023-02-10 08:17 GMT

बिग बॉस फाइनलिस्ट (फोटो- सोशल मीडिया)

Bigg Boss 16 Finale: बिग बॉस सीजन 16 हर बार की तरह इस बार भी दर्शकों को काफी पसंद आया और अभी भी जबरदस्त तरीके से छाया हुआ है। ऐसे में अब बिग बॉस फैंस फिनाले को लेकर बहुत ज्यादा ही एक्साइटेड है। क्योंकि आखिर में बचे 5 कंटेस्टेंट्स की अभी तक की बिग-बॉस के घर जर्नी का वीडियो दिखाया गया। जिसने फैंस के दिलों की धड़कनों को बढ़ा दिया है। वहीं बिग-बॉस के घर में फाइनलिस्ट को और बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है।  

रोहित शेट्टी फाइनलिस्ट को देंगे जोर झटका

मशहूर फिल्म मेकर रोहित शेट्टी इन दिनों जब बिग-बॉस के घर में सिर्फ 5 फाइनलिस्ट बचे हैं तब जबरदस्त अंदाज में एंट्री करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जीं हां खतरों के खिलाड़ी के होस्ट रोहित शेट्टी बिग-बॉस के घर में फाइनलिस्ट के लिए सरप्राइज लेकर एंट्री करने वाले हैं।   

अब रोहित शेट्री कहीं एंट्री करें और तोड़-फोड़ एक्शन नहीं हो, ऐसा तो हो नहीं सकता है। बिग-बॉस के घर में कांच का दरवाजा तोड़ते हुए रोहित शेट्टी एंट्री करते हैं। जैसे ही रोहित शेट्टी की एंट्री होती हैं तो सभी फाइनलिस्ट बिग-बॉस टॉप 5 गार्डन में आ जाते हैं। इसके बाद रोहित शेट्टी फाइनलिस्ट के सामने ऑडियंस को बताते हैं कि अब शो में फाइनलिस्ट को बहुत खतरनाक चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

वहीं बिग बॉस कंटेस्टेंट शिव ठाकरे (Shiv Thackeray) को लेकर ये खबर पहले ही चर्चा में हैं कि शिव ठाकरे बिग-बॉस के बाद खतरों के खिलाड़ी में नजर आने वाले हैं। साथ ही निमृत भी शिव ठाकरे के बारे में कई बार बोल चुकी हैं कि वो खतरों के खिलाड़ी में जाने वाले हैं। ऐसे में रोहित शेट्टी अब बिग-बॉस सीजन 16 में शिव की अच्छे से बैंड बजा सकते हैं।


Tags:    

Similar News