Rajat Dalal Biography: बिग बॉस 18 कंटेस्टेंट रजत दलाल कौन हैं और ये कितने आमिर हैं जाने सबकुछ

Rajat Dalal Bigg Boss 18: रजत दलाल ने बिग बॉस के घर में आते ही शुरू कर दिया कलेश, जानिए कौन हैं रजत दलाल कौन हैं और कितने अमीर हैं रजत दलाल सबकुछ

Report :  Shikha Tiwari
Update:2024-10-07 09:16 IST

Rajat Dalal Biography And Net Worth 

Who is Rajat Dalal Bigg Boss 18: सलमान खान के रियलटी शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में बतौर कंटेस्टेंट के रूप में पहुँचे रजत दलाल जब इनसे वहाँ मौजूद अन्य कंटेस्टेंट ने पूछा की आप क्या करते हो कौन हौ, आप पॉलिटिशियन हो या एक्टर हो क्या हो आप, जिसके जवाब में रजत दलाल कहते हैं कि मैं कुछ नहीं हो। तो वहीं Bigg Boss 18 Promo में भी दिखाया जाता है कि रजत दलाल और BJP के नेता Tajinder Pal Singh Bagga के बीच बहस छिड़ जाती हैं। जो लोग सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं उनको तो अच्छे से पता है कि कौन है रजत दलाल और जो लोग उन्हें पहली बार बिग बॉस में देख रहे हैं, उनके मन में ये सवाल उठना लाजमी हैं। तो चलिए जानते हैं कौन है रजत दलाल और इनके बारे में अन्य जानकारी 

रजत दलाल बॉयोग्राफी (Rajat Dalal Biography In Hindi)-


रजत दलाल का जन्म 12 जनवरी 1996 (Rajat Dalal Date Of Birth) को फरीदाबाद, हरियाणा (Rajat Dalal House) भारत में हुआ था। उन्होंने टैगोर अकादमी पब्लिक स्कूल से शिक्षा प्राप्त की और वर्तमान में फरीदाबाद में मानव रचना विश्वविद्यालय में डिग्री की ओर काम कर रहे हैं। उनकी इस समय आयु 28 वर्ष (Rajat Dalal Age) है। बिग बॉस 18 में बतौर कंटेस्टेंट बनकर आए रजत दलाल (Rajat Dalal) एक प्रसिद्ध पावरलिफ्टर और फिटनेस इन्फ्लुएंसर है। Rajat Dalal अक्सर अपने विवादस्पद व्यवहार के कारण सुर्खियों में छाए हुए रहते हैं। जिसमें से एक विवाद की वजह से उनको जेल भी जाना पड़ा था। इसके अलावा रजत दलाल बिग बॉस ओटीटी 2 विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव के दोस्त भी हैं। 

रजत दलाल एजुकेशन (Rajat Dalal Education)-

रजत दलाल टैगोर अकादमी पब्लिक स्कूस से शिक्षा प्राप्त की है। इस समय रजत दलाल फरीदाबाद में मानव रचना विश्वविद्यालय में डिग्री की पढ़ाई कर रहे हैं।

रजत दलाल फैमिली (Rajat Dalal Family)-

रजत दलाल के पिता का नाम मोहिंदर सिंह दलाल (Rajat Dalal Father) है, तो वहीं उनकी माता के नाम के बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं प्राप्त है। रजत दलाल के एक भाई और एक बहन हैं। रजत दलाल के भाई का नाम मुकेश दलाल (Rajat Dalal Brother) है। तो वहीं रजत दलाल की बहन का नाम नीरू दलाल (Rajat Dalal Sister) है। जोकि इस समय ऑस्ट्रेलिया में रहती हैं। 

रजत दलाल की पत्नी कौन है (Rajat Dalal Wife)-

रजत दलाल के यदि हम पर्सनल लाइफ की बात करें तो रजत दलाल की अभी शादी नहीं हुई है। और वो इस समय किसे डेट कर रहे हैं या इससे संबंधित किसी प्रकार की जानकारी नहीं प्राप्त है।

रजत दलाल कैरियर (Rajat Dalal Career)-


रजत दलाल ने अपने करियर की शुरूआत एक निजी प्रशिक्षक और पावरलिफ्टर के रूप में की थी। पावरलिफ्टिंग में उन्होंने जबरदस्त प्रगति की है। उनकी उल्लेखनीय जीतों में वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग कांग्रेस विश्व कप और विभिन्न भार वर्गों में राष्ट्रीय डेडलिफ्ट चैम्पियनशिप शामिल है। डेडलिफ्ट में उन्होंने कई रिकॉर्ड बनाया है। इसके अलावा क्लासिक रॉ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ा है। इसके अलावा रजत दलाल कई फिटनेस प्रभावितों और मशहूर हस्तियों के साथ अपने विवादों और प्रतिद्वंद्विता के लिए जाने जाते हैं. दलाल सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव रहते हैं। जहाँ वो अपने पावरलिफ्टिंग प्रयासों के अलावा वर्कआउट रूटीन, फिटनेस सलाह और निजी जीवन की जानकारी साझा करते हैं। वह अपने दर्शकों के साथ बातचीत करते हैं और अपने YouTube और Instagram फ़ॉलोअर्स को अपना फिटनेस अनुभव साझा करते हैं।

रजत दलाल नेट वर्थ (Rajat Dalal Net Worth)-

यदि हम रजत दलाल की कुल संपत्ति के बारे में बात करें तो रजत दलाल की कुल संपत्ति लगभग 3 मिलियन डॉलर (Rajat Dalal Net Worth In Rupees) है ।

Tags:    

Similar News