Vivian Dsena Net Worth: विवियन डीसेना कितने अमीर हैं और बिग बॉस 18 के लिए कितनी ली फीस, जाने

Vivian Dsena Bigg Boss 18 Fees: बिग बॉस 18 में इस समय एंग्री यंग मैन के तौर पर आए कंटेस्टेंट विवियन डीसेना जानिए कितने अमीर हैं और बिग बॉस 18 के लिए कितनी ली फीस

Report :  Shikha Tiwari
Update:2024-10-15 17:19 IST

Vivian Dsena Net And Bigg Boss 18 Fees 

Vivian Dsena Net And Bigg Boss 18 Fees: विवियन डीसेना जो कि टीवी के एक बेहतरीन एक्टर हैं इस समय बिग बॉस 18 का हिस्सा बने हुए हैं। Vivian Dsena जब सलमान खान के शो बिग बॉस 18 का हिस्सा बने तो उनको लेकर कई सारे बाते सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। कहा जा रहा था कि विवियन डीसेना काफी ज्यादा गुस्से वाले आदमी हैं। उनको बहुत जल्दी ही गुस्सा आ जाता हैं। जिसके बारे में जिक्र सलमान खान ने प्रीमियर एपिसोड के दौरान भी किया था। तो वहीं अब जाकर बिग बॉस 18 के बाहर विवियन डीसनेना को लेकर दर्शकों में अलग-अलग भाव उत्पन्न हो रहा है। कोई उनकी तुलना Bigg Boss 13 Winner Siddharth Shukla से कर रहा है। तो वहीं कई लोग Vivian Dsena को दिखावटी बता रहे हैं। तो वहीं विवियन डीसेना की फैन फॉलोईंग और भी बढ़ती जा रही है। चलिए जानते हैं विवियन डीसेना के नेटवर्थ और बिग बॉस 18 की फीस के बारे में 

विवियन डीसेना कितने अमीर हैं (Vivian Dsena Net Worth)-


36 साल के विवियन डीसेना जिनका जन्म मध्य प्रदेश में हुआ था। लेकिन उन्होंने स्कूल लाइफ से लेकर करियर हर एक सफर माया नगरी यानि मुंबई में तय किया है। विवियन डीसेना को टीवी जगत में फेम प्यार की ए कहानी टीवी सीरियल से मिली थी। जिसमें उन्होंने अभय का किरदार प्ले किया था। जो कि एक वैम्पायर होता है। उसके बाद मधुबाला में आरके का किरदार फिर शक्ति में उसके बाद Vivian Dsena एक के बाद एक हिट सीरियल देने लग गए। तो वहीं विवियन डीसेना की पर्सनल लाइफ थोड़ी मुश्किल भरी थी। उन्होंने दो शादियाँ की हैं, पहली शादी अपने को-एक्ट्रेस वाहविज डोराबजी जिनसे उनको 2021 में तलाक हो गया जिसके बाद उन्होंने इस्लाम कबूल लिया और नौरन अली से कर ली, जिनसे उनकी एक बेटी भी हैं जिनका नाम लायन डीसेना है। यदि हम विवियन डीसेना की कुल संपत्ति की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार विवियन डीसेना की कुल संपत्ति 10-14 करोड़ रूपए (Vivian Dsena Net Worth In Rupees) के करीब है। 

बिग बॉस 18 विवियन डीसेना फीस (Vivian Dsena Bigg Boss 18 Fees)-

वैसे तो विवियन डीसेना के बारे में कहा जाता है कि वो सीरियल में 90000 रूपए तक चार्ज करते हैं। तो वहीं बिग बॉस 18 के लिए विवियन डीसेना ने एक हफ्ते का अच्छा-खासा चार्ज किया है। विवियन डीसेना को एक हफ्ते के लिए 5 लाख रूपए तक चार्ज किया जा रहा है। तो वहीं Vivian Dsena Bigg Boss 18 में एक लंबी पारी खेलते हुए नजर आएंगे क्योंकि उनको बाहर दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने भी विवियन डीसेना को अपना पसंदीदा कंटेस्टेंट बताया है।  

Tags:    

Similar News