Karanveer Mehra Love Life: बिग बॉस के इस कंटेस्टेंट ने की दो शादियां, दोनों से हुआ तलाक, बीवी ने लगाया गंभीर आरोप

Karan Veer Mehra Love Life: आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको करणवीर मेहरा की लव लाइफ के बारे में बताने वाले हैं।

Report :  Shivani Tiwari
Update:2024-10-09 13:40 IST

Bigg Boss 18 Fame Karanveer Mehra Love Life

Bigg Boss 18 Fame Karanveer Mehra Love Life: बिग बॉस 18 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है, वहीं बिग बॉस शुरू होते ही घर में जबरदस्त हंगामा भी शुरू हो गया है। बता दें कि खतरों के खिलाड़ी की ट्रॉफी जीत चुके करणवीर मेहरा भी बिग बॉस 18 का हिस्सा बनें हुए हैं। भले ही करणवीर मेहरा का करियर इन दिनों आसमान छू रहा है, लेकिन रियल लाइफ की बात करें तो उनकी निजी जिंदगी में काफी उतार चढ़ाव रहा है। जी हां! आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको करणवीर मेहरा की लव लाइफ के बारे में बताने वाले हैं।

दो शादी कर चुके हैं करणवीर मेहरा (Karan Veer Mehra Love Life)

करणवीर मेहरा ने एक तरफ "खतरों के खिलाड़ी" (Khatron Ke Khiladi) की ट्रॉफी जीती और दूसरी तरफ वे बिग बॉस का भी हिस्सा बन गए। बिग बॉस के घर में भी करणवीर मेहरा अपने अंदाज की वजह से सुर्खियों में छाएं हुए हैं। अभिनेता करणवीर मेहरा की निजी जिंदगी के बारे में आप में से बहुत ही कम लोगों को पता होगा, जी हां! यकीनन आप ये नहीं जानते होंगे कि करणवीर मेहरा दो शादियां रचा चुके हैं, लेकिन उनकी दोनों ही शादियां सफल नहीं हो पाईं और आज वे अकेले ही जिंदगी काट रहें हैं।

करणवीर मेहरा की पहली शादी (Karan Veer Mehra First Wife)

टीवी अभिनेता करणवीर मेहरा की पहली शादी 2009 में हुई थी, उन्होंने अपनी दोस्त देविका से शादी रचाई थी। देविका को करणवीर ने करीब 10 साल तक डेट किया था, इसके बाद शादी रचाई, लेकिन फिर 8 साल बाद करणवीर मेहरा और देविका की शादी टूट गई। 2018 में दोनों अलग हो गए।


करणवीर मेहरा की दूसरी शादी (Karan Veer Mehra Second Wife)

करणवीर मेहरा ने तलाक के बाद दूसरी शादी रचाई, उन्होंने साल 2021 में निधि सेठ संग शादी रचाई थी, निधि सेठ एक जानी मानी अदाकारा हैं। निधि और करनवीर मेहरा की शादी धूम धाम से हुई थी, लेकिन इनका रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल पाया। साल 2023 में दोनों ने अपनी राहें जुदा कर ली। तलाक के बाद निधि सेठ ने बताया था कि करणवीर मेहरा संग शादी करना उनका जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी। वहीं अब करणवीर मेहरा अकेले ही अपनी जिंदगी गुजार रहें हैं।



Tags:    

Similar News