Bigg Boss 18: चुम को मिली स्पेशल पॉवर नॉमिनेशन से सेव किया इस कंटेस्टेंट को,अब ये कंटेस्टेंट नॉमिनेट

Bigg Boss 18 Nomination: बिग बॉस 18 चुम दरांग बनी घर की नई टाइम गॉड और नॉमिनेशन से सेव किया इस कंटेस्टेंट को;

Report :  Shikha Tiwari
Update:2024-12-26 11:30 IST
Bigg Boss 18 Nomination Today

Bigg Boss 18 Chum Darang Save This Contestants Nomination

  • whatsapp icon

Bigg Boss 18 Nomination: बिग बॉस 18 में इस वीक के शुरूआत में घर में नॉमिनेशन टॉस्क में काफी ज्यादा अफरा-तफरी देखने को मिला है। जिसके बाद बिग बॉस ने टाइम गॉड बनने के लिए टॉस्क का आयोजन किया था। जिसमें श्रुतिका अर्जुन संचालक थी। जिन्होंने करणवीर मेहरा और चुम दरांग को मौका दिया। जहाँ चुम दरांग (Chum Darang) ने घर का पूरा राशन दाव पर लगा दिया और खुद को घर का नया टाइम गॉड बना लिया। जिसके बाद घरवालों ने राशन को छुपा लिया और चुम टाइम गॉड के पद से हट गई। तो वहीं एक बार दुबारा टाइम गॉड  को लेकर टास्क हुआ जिसमें फिरसे चुम इस टॉस्क को जीत गई है। और नई टाइम गॉड मिली हैं उनको स्पेशल पॉवर मिला है। जिसका प्रयोग करते हुए चुम ने इस वीक नॉमिनेटेड कंटेस्टेटं में से इस कंटेस्टेंट को सेव किया है। 

बिग बॉस 18 चुम दरांग ने सेव किया इस कंटेस्टेंट को (Bigg Boss 18 Chum Darang Save This Contestants Nomination)-

बिग बॉस 18 में इस हफ्ते टाइम गॉड के लिए एक बार फिर से टॉस्क का आयोजन किया गया। जिसमें फिर से संचालक की भूमिका श्रुतिका अर्जुन ने निभाई है। तो इसमें तनिक भी संदेह नहीं है कि श्रुतिका अर्जुन चुम दरांग को ही टाइम गॉड बनाएंगी। चुम दरांग और अविनाश मिश्रा की जोड़ी को श्रुतिका ने विनर बनाया जिसकी वजह से चुम दरांग Bigg Boss 18 में इस हफ्ते एक बार फिर से टाइम गॉड बन गई हैं। 

तो वहीं चुम दरांग को टाइम गॉड बनते ही उन्हें स्पेशल पॉवर दी गई थी। जिसमें वो किसी एक कंटेस्टेंट को नॉमिनेशन से सेव कर सकती थी। चुम दरांग ने अपने इस पॉवर का प्रयोग किया और जिस अविनाश मिश्रा की जवह से वह टाइम गॉड बनी उनको सेव नहीं किया बल्कि अविनाश मिश्रा की दुश्मन यानि चाहत पांडे को उन्होंने नॉमिनेशन से सेव कर लिया। जिसकी वजह से इस वीक नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट की लिस्ट से चाहत पांडे का नाम हट गया है। 

बिग बॉस 18 नॉमिनेटेड कंटेस्टेटं दिस वीक (Bigg Boss 18 Nominated Contestants This Week)-

बिग बॉस 18 में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए अब जो कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए हैं। उनका नाम अविनाश मिश्रा, विवियन डीसेना, ईशा सिंह, रजत दलाल, सारा आरफिन और कशिश कपूर है। जिनमें से कशिश कपूर या सारा आरफिन खान दोनों में से कोई इस वीक एविक्ट हो सकता है। 

Tags:    

Similar News