Bigg Boss 19 से निकलते ही Abhishek Bajaj की खुल गई पोल, गेम के लिए अशनूर से बोला झूठ
Bigg Boss 19 Abhishek Bajaj GF: बिग बॉस 19 से अभिषेक बजाज एविक्ट हो गए हैं, निकलते ही अभिषेक बजाज की गर्लफ्रेंड को लेकर खुला राज
Bigg Boss 19 Abhishek Bajaj GF (Image Credit- Social Media)
Bigg Boss 19 Abhishek Bajaj GF: बिग बॉस 19 इस वीकेंट के वॉर पर प्रणीत मोरे ने अशनूर को बचाया जिसकी वजह से अभिषेक बजाज एविक्ट हो गए। क्योंकि इस वीक एविक्टेड कंटेस्टेंट में सबसे कम वोट अशनूर और नीलम को मिला था। और सबसे ज्यादा वोट फरहाना और गौरव को मिला था। अशनूर के बचते ही अभिषेक एविक्ट हो गए। अभिषेक बजाज को लोग लगातार टॉप-2 में देख रहे थे। लेकिन अब जाकर अभिषेक बजाज एविक्ट हो गए हैं। तो वहीं अभिषेक बजाज के एविक्ट होते ही उनको लेकर एक खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कि अभिषेक बजाज ने अशनूर को झूठ बोला है और अपनी पत्नी को भी धोखा दिया है। टीवी की इस मशहूर एक्ट्रेस को वो डेट कर रहे थे।
बिग बॉस 19 अभिषेक बजाज ने दिया पत्नी को धोखा इस एक्ट्रेस को किया डेट (Bigg Boss 19 Abhishek Bajaj Girlfriend)-
बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) में अभिषेक बजाज को लेकर एक खबर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है। मीडिया रिपोर्ट कि माने तो अभिषेक बजाज ने अपनी पत्नी आकांक्षा जिंदल को धोखा दिया है। वो टीवी की मशहूर एक्ट्रेस डोनल विष्ट को डेट कर रहे थे। तो वहीं अभिषेक बजाज ने अशनूर से बोला कि वो किसी के साथ रिश्ते में नहीं हैं वो सिंगल है। जिसके बाद Bigg Boss 19 में लगातार अभिषेक बजाज और अशनूर का नाम साथ में जुड़ रहा था।
लेकिन अब जाकर अभिषेक बजाज को लेकर जो खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उसके बाद से उनके ऊपर उनकी पत्नी को धोखा देने का आरोप लगा है। तो वहीं उनकी पत्नी आकांक्षा ने भी उनको लेकर कई सारी स्टोरी लगाई और उनपर आरोप लगाया है। हालाँकि सूत्रों की टाइमलाइन अलग-अलग है, लेकिन यह पुष्टि हो चुकी है कि अभिषेक और डोनल पहले भी कुछ समय के लिए साथ थे।
Abhishek Bajaj बिग बॉस 19 से निकलने के बाद इसपर क्या राय देते हैं। यो तो उनके इंटरव्यू के बाद ही पता चलेगा।