Bigg Boss 17: अब बिग बॉस 17 में नजर आएंगे अभिषेक मल्हान, तस्वीर शेयर कर दी जानकारी

Bigg Boss 17: अभिषेक मल्हान 'बिग बॉस ओटीटी 2' के फर्स्ट रनर अप रहे थे। वहीं खबर है कि अभिषेक मल्हान बिग बॉस के 17वें सीजन में भी नजर आ सकते हैं। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

Update: 2023-08-19 12:22 GMT
Bigg Boss Ott 2 (Image Credit: Instagram)

Bigg Boss 17: 'बिग बॉस ओटीटी 2' इस बार काफी चर्चा में रहा। शो के विनर यूट्यूबर एल्विश यादव रहे, जिन्होंने ट्रॉफी अपने नाम कर इतिहास रच दिया, क्योंकि आज तक बिग बॉस का कोई भी सीजन एक वाइल्ड कार्ड नहीं जीत पाया था और एल्विश यादव ने यह कर दिखाया। वहीं, अभिषेक मल्हान बिग बॉस ओटीटी 2 के फर्स्ट रनर अप रहे। वह बिग बॉस की ट्रॉफी तो अपने नाम नहीं कर पाए लेकिन उन्होंने करोड़ों लोगों का दिल जरूर जीत लिया। अब इस बीच यह दावा किया जा रहा है कि अभिषेक मल्हान बहुत जल्द 'बिग बॉस 17' में नजर आने वाले हैं।

क्या बिग बॉस 17 में नजर आएंगे अभिषेक?

दरअसल, अभिषेक मल्हान के भाई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसके बाद अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि अभिषेक मल्हान बिग बॉस 17 में जाने वाले हैं। अभिषेक के भाई निश्चय मल्हान ने एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें दोनों भाई एक-दूसरे संग मस्ती करते दिख रहे हैं। निश्चय ने अभिषेक को पकड़ा हुआ है और दोनों भाई खुश नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है - ''बोलता है बिग बॉस 17 में जाउंगा।''

इस पोस्ट पर क्या हैं फैस का रिएक्शन

इस तस्वीर के वायरल होते ही चर्चा तेज हो गई है। जहां कुछ लोग अभिषेक को बिग बॉस 17 में देखने की इच्छा जता रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग नहीं चाहते कि अभिषेक वापस से बिग बॉस में जाएं। जहां एक यूजर ने कमेंट किया- ''नहीं भाई मत भेजो अभिषेक को वहां, अब यूट्यूब पर ही उनकी वीडियो देखनी है। हम उनसे बहुत प्यार करते हैं।'' तो किसी ने कमेंट किया - ''बिग नो...नहीं जाने देना। बाकी तो अभिषेक भाई की मर्जी है।''

फिनाले से पहले अस्पताल में एडमिट हो गए थे अभिषेक

बता दें कि 14 अगस्त को 'बिग बॉस ओटीटी 2' का फिनाले रखा गया था, लेकिन फिनाले से पहले अभिषेक मल्हान को अस्पताल में एडमिट करना पड़ गया था, क्योंकि उनकी तबीयत कुछ ज्यादा खराब हो गई थी। वहीं, फिनाले खत्म होने के बाद अभिषेक बिना कोई इंटरव्यू दिए अस्पताल चले गए थे, जहां उन्हें कुछ दिन एडमिट रखा गया था। अस्पताल में अभिषेक से मिलने उनकी सबसे अच्छी दोस्त मनीषा रानी पहुंची थी, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। वहीं बिग बॉस के कंटेस्टेंट बेबिका और जिया शंकर भी अभिषेक से मिलने अस्पताल पहुंचे थे।

Tags:    

Similar News