बड़ी मुसीबत में फंसे Abhishek Malhan, यहां जानें पूरा मामला

Bigg Boss OTT 2 Fame Abhishek Malhan: अभिषेक मल्हान के फैंस ने उन पर धोखा देने का आरोप लगाया है, आइए अपने इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं कि आखिरकार पूरा मामला क्या है।

Report :  Shivani Tiwari
Update: 2024-08-10 11:25 GMT

Bigg Boss OTT 2 Fame Abhishek Malhan (Photo- Social Media)

Bigg Boss OTT 2 Fame Abhishek Malhan: जाने माने यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के फर्स्ट रनर अप अभिषेक मल्हान को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है, जिसे सुन उनके फैंस हैरान रह जायेंगें। जी हां! दरअसल अभिषेक मल्हान एक बहुत बड़ी मुसीबत में फंसते नजर आ रहें हैं और इसकी शिकायत उनके फैंस द्वारा ही की गई है। अभिषेक मल्हान के फैंस ने उन पर धोखा देने का आरोप लगाया है, आइए अपने इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं कि आखिरकार पूरा मामला क्या है।

अभिषेक मल्हान ने अपने फैंस के साथ किया धोखा

बिग बॉस ओटीटी 2 का हिस्सा बनकर सुर्खियों में आए अभिषेक मल्हान अब अक्सर सुर्खियों में रहते हैं, कभी एल्विश यादव संग उनका पंगा होता रहता है तो कभी अपने ब्लॉग के चलते लाइमलाइट में बनें रहते हैं, लेकिन अब अभिषेक जिस वजह से सुर्खियों में हैं उसकी वजह से वे बड़ी मुसीबत में भी फंस सकते हैं। दरअसल अभिषेक मल्हान पर एक ऐप की वजह से फैंस ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है, अभिषेक जिस ऐप की वजह से फंसे हैं उसका नाम हाई बॉक्स है।


फ्रॉड ऐप निकला हाई बॉक्स

अभिषेक मल्हान ने अपने फैंस के साथ हाई बॉक्स (HiBox) नामक ऐप को प्रमोट किया था, ये एक शॉपिंग ऐप था, लेकिन जब फैंस ने इसे डाउनलोड कर शॉपिंग किया, तो पता चला कि ये एक फ्रॉड ऐप है, अभिषेक की वजह से उनके कई फैंस को पैसों के अच्छा खासा नुकसान भी हो गया, जिसकी वजह से अब फैंस अभिषेक को ही खरी खोटी सुना रहें हैं।

अभिषेक मल्हान वर्कफ्रंट

अभिषेक मल्हान के काम की बात करें तो वे यूट्यूब पर अपने ब्लॉग साझा करते ही हैं, साथ ही बैक टू बैक म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ रहें हैं। अभिषेक मल्हान का अभी हाल ही में ईशा मालवीय संग एक म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ था, जिसका नाम "जोर की बरसात हुई" है। यह गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।

Tags:    

Similar News