Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव ने उड़ाया दीपिका पादुकोण का मजाक, बिग बॉस के इस कंटेस्टेंट से की तुलना

Elvish Yadav On Deepika Padukone: एल्विश यादव का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं। आइए आपको वीडियो दिखाते हैं।

Report :  Shivani Tiwari
Update: 2023-10-31 06:05 GMT

Elvish Yadav On Deepika Padukone (Photo- Social Media)

Elvish Yadav On Deepika Padukone: एल्विश यादव ने "बिग बॉस ओटीटी 2" की ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया, उनका नाम आज भी लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। अब उन्हें लेकर खबरें आ रहीं हैं कि बहुत जल्द शुरू होने वाले शो "टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया" को वो होस्ट करने वाले हैं, हालांकि इसी बीच उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं। आइए आपको वीडियो दिखाते हैं।

एल्विश यादव ने उड़ाया दीपिका पादुकोण का मजाक

एल्विश यादव किसी को भी रोस्ट करते हैं, सलमान खान से लेकर ना जाने किन बड़े से बड़े अभिनेताओं को एल्विश रोस्ट कर चुके हैं। अब उन्होंने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के बारे में ऐसा कुछ कह दिया है, जिसकी वजह से अभिनेत्री के फैंस उनसे नाराज भी हो सकते हैं। जी हां! गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हाल ही में "कॉफी विद करण" के पहले एपिसोड में नजर आएं थे, जहां दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह संग अपने रिलेशनशिप को लेकर ऐसा कुछ बोल दिया था कि सोशल मीडिया पर हंगाना मच गया था।


दीपिका पादुकोण ने कहा था कि वह रणवीर को डेट कर रहीं थीं, साथ ही वह बहुत से लोगों से मिलती जुलती रहती थीं, लेकिन दिमागी तौर पर वह रणवीर से ही कमिटेड थीं। दीपिका के इस बयान ने हर किसी को हैरान कर दिया था, सोशल मीडिया पर उनका जमकर मजाक उड़ाया गया। तो वहीं एल्विश यादव ने भी बहती गंगा में हाथ धो लिया।


एल्विश ने की दीपिका और ईशा मालवीय की तुलना

एल्विश यादव का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह दीपिका पादुकोण और बिग बॉस कंटेस्टेंट ईशा मालवीय की तुलना करते दिख रहे हैं। ईशा के बारे में बताएं तो वह बिग बॉस हाउस में अपने एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक कुमार और करंट बॉयफ्रेंड समर्थ दोनों को ही अपना बॉयफ्रेंड मानने से इनकार कर रहीं हैं, हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने कुबूल किया कि वह समर्थ के साथ रिलेशनशिप में हैं। दीपिका और ईशा मालवीय के बारे में बात करते हुए एल्विश कहते हैं, "भाई बिग बॉस में मैंने देखा ईशा मालवीय जो है ना, उसका एक बॉयफ्रेंड भी है और करंट भी है, लेकिन वो कह रही है मैं किसी के साथ नहीं हूं, दीपिका पादुकोण जैसी है। हिम्मत है यार दीपिका पादुकोण में। वैसे ऐसे केसेज में अगर कंपेयर किया जाय तो ईशा मालवीय दीपिका पादुकोण से बेटर है।"

Full View
Tags:    

Similar News