Bigg Boss OTT 3 में इस बार आएगा नया ट्विस्ट! सलमान खान के शो में मचेगा घमासान

Bigg Boss OTT 3: सलमान खान के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' में इस बार कई ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं। आइए आपको बताते हैं।

Written By :  Ruchi Jha
Update: 2024-05-18 10:25 GMT

Bigg Boss OTT 3 (Image Credit: Social Media)

Bigg Boss OTT 3: मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस' का ओटीटी वर्जन एक बार फिर चर्चा में है। 'बिग बॉस ओटीटी' का दूसरा सीजन काफी हिट रहा था। ऐसे में अब फैंस को इसके तीसरे सीजन (Bigg Boss OTT 3) का बेहद बेसब्री से इंतजार है। शो को लेकर लगातार अपडेट्स सामने आ रहे हैं। इस बीच एक और अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि 'बिग बॉस ओटीटी 3' में इस बार कई धामकेदार ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं।

सलमान खान के शो में मचेगा घमासान (Bigg Boss OTT 3 Latest Update)

बिग बॉस ओटीटी के पिछले दो सीजन हिट रहे थे। ऐसे में मेकर्स तीसरे सीजन में कोई कमी नहीं छोड़ना चाह रहे हैं। इसलिए एंटरटेनमेंट का हर एलिमेंट जोड़ रहे हैं। अब बिग बॉस ओटीटी 3 में दो खूबसूरत, लेकिन तेज तर्रार हसीनाओं को शामिल करने की बात सामने आ रही है। ये बिग बॉस के टीवी वर्जन में पहले नजर आ चुकी हैं। इस दौरान दोनों के बीच खूब घमासान भी हुआ था। बिग बॉस ओटीटी 3 में शामिल होने वाली ये हसीनाएं राखी सावंत और अर्शी खान हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, दोनों अब ओटीटी वर्जन में नजर आएंगी। दोनों बिग बॉस सीजन 14 में नजर आई थीं। शो में राखी और अर्शी के बीच बातों के खूब तीखे वार हुए थे। एक- दूसरे को नीचा दिखाने में उन्होंने कोई कमी नहीं छोड़ी थी। अब एक बार फिर दोनों का आमना- सामना होने वाला है।


इन स्टार्स को किया गया अप्रोच (Bigg Boss OTT 3 Contestant)

'बिग बॉस' के मेकर्स ने अब तक दिल्ली की वडा पाव गर्ल, पारस कलनावत, शहजादा धामी, प्रतीक्षा होनमुखे, आशीष मेहरेत्रा और विक्की जैन जैसे सेलेब्स को 'बिग बॉस ओटीटी 3' के लिए अप्रोच किया है। इसके अलावा भी मेकर्स कई अन्य सेलेब्स से बातचीत कर रहे हैं। खबरों की मानें, तो 'बिग बॉस ओटीटी 3' का लॉन्च एपिसोड 3 जून 2024 को स्ट्रीम हो सकता है। बता दें कि आप इसे जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।


'बिग बॉस ओटीटी 3' के लिए देने होंगे दर्शकों को पैसे (Bigg Boss OTT 3 on Jio Cinema)

अब जब बात जियो सिनेमा की हो रही है, तो आपको बता दें कि इस बार 'बिग बॉस ओटीटी 3' देखने के लिए आपको पैसे देने होंगे। जी हां...खबरों के अनुसार, इस बार आप शो फ्री में नहीं देख पाएंगे। 'बिग बॉस ओटीटी' और 'बिग बॉस ओटीटी 2' वूट और जियो सिनेमा पर फ्री में देखे गए थे। लेकिन अब कहा जा रहा है कि 'बिग बॉस ओटीटी 3' देखने के लिए दर्शकों को पैसे देने होंगे। जियो सिनेमा ने ये फैसला किया है कि दर्शकों को शो के एपिसोड और लाइव फीड देखने के लिए पैसे देने होंगे। हालांकि, शो को देखने के लिए कितने पैसे देने होंगे अभी इसका ऐलान नहीं किया गया है।



Tags:    

Similar News