असम की बिनीता जैन बनी केबीसी सीजन-10 की पहली करोड़पति

Update: 2018-09-27 05:07 GMT

मुंबई: इस बार के कौन बनेगा करोड़पति की टैगलाइन- 'कब तक रोकोगे' को सच कर दिखाया है असम की बिनीता जैन ने। बिनीता इस सीजन की पहली करोड़पति बन गई है।

सोनी चैनल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियों शेयर किया है। इसमें बिनीता को 1करोड़ का सही जवाब देते हुए दिखाया गया है। अब उन्होंनें 7 करोड़ के प्रश्न का सही जवाब दिया है कि ये देखना अभी बाकी है। ये सप्तकोटी एपिसोड 2 अक्टूबर को गांधी जंयती के दिन आयेगा।

चैनल ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियों अपलोड करते हुए लिखा कि -'ज्ञान के इस दसवें अध्याय में मिल गई हैं हमें पहली करोड़पति, पर क्या उससे भी आगे जीत पाएंगी बिनीता जी? देखिए केबीसी का सप्तकोटि एपिसोड, 2 अक्टूबर को रात 9 बजे, अमिताभ बच्चन के साथ।'

सीजन-10 में अभी तक भागलपुर के टिकट एग्जामिनर सोमेश कुमार चौधरी और गुजरात के ग्राफिक डिज़ाइनर संदीप सवालिया ही 25 लाख रूपये तक जीत चुके है।

केबीसी के पिछले सीजन में जमशेदपुर की अनामिका मजूमदार ने 1 करोड़ रूपयें जीते थे,पर 7 करोड़ के सवाल पर उन्होंने शो क्विट कर दिया था। अब देखना दिलचस्प होगा कि दो बच्चों की मां बिनीता 7 करोड़ का जैकपॉट प्रश्न का सही जवाब दे पाती है या नहीं। केबीसी में सबसे पहले करोड़पति बनने वाले शख्स मुंबई के हर्षवर्धन नवाथे थे।

Tags:    

Similar News