Birthday special : अनिल कपूर की लाड़ली मना रही है अपना 34वा जन्मदिन

साल 2007 में फिल्म 'सांवरिया' से सोनम कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आईं। इन दिनों वह आनंद आहूजा के साथ अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ जी रही हैं।

Update: 2019-06-09 03:36 GMT

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर हर साल आज यानि 9 जून को अपना जन्मदिन मानती आ रही हैं। लेकिन इस साल उन्होंने अपना जन्मदिन एक दिन पहले ही सेलिब्रेट करने का प्लान किया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक फोटो शेयर कर लिखा है कि Holiday Mode On, इसी के साथ उन्होंने अपनी एक पुरानी फोटो शेयर की है और फैंस को बताया है कि इस बार वे अपने जन्मदिन पर हॉलीडे एंजॉय करने वाली हैं।

ये भी देंखे:ICC World Cup 2019 : आज का सुपरहिट मुकाबला इंडिया और आस्ट्रेलिया के बीच

मुंबई के जुहू में सोनम कपूर को स्पॉट किया गया। हालांकि सोनम कपूर ने अभी तक अपने बर्थडे प्लान किसी से शेयर नहीं किए हैं। लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे पति संग हॉलीडे पर जाने वाली हैं।

ये भी देंखे:शिवराज सिंह के पिता को श्रद्धांजलि देने उनके पैतृक गांव पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया

साल 2007 में फिल्म 'सांवरिया' से सोनम कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आईं। इन दिनों वह आनंद आहूजा के साथ अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ जी रही हैं।

Tags:    

Similar News