Birthday Special: खुद से 10 साल बड़ी मलाइका के प्यार में पड़े इश्कजादे अर्जुन

आजकल भी अर्जुन कपूर अपने से 10 साल बड़ी बॉलीवुड की आइटम डांसर व अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा से अफेयर को लेकर सुर्ख़ियों में छाये रहते हैं।

Update: 2020-06-26 10:02 GMT

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। अर्जुन कपूर बॉलीवुड के एक जाने-माने अभिनेता हैं। अर्जुन ने अपने कैरियर की शुरुआत साल 2012 में फिल्म 'इश्कजादे' से की थी। अर्जुन ने अपने फिल्मी कैरियर में कुछ हिट तो कुछ फ्लॉप फ़िल्में दी हैं। अर्जुन कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं।

आजकल भी अर्जुन कपूर अपने से 10 साल बड़ी बॉलीवुड की आइटम डांसर व अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा से अफेयर को लेकर सुर्ख़ियों में छाये रहते हैं। अक्सर ही दोनों को एक साथ ही टाइम स्पेंट करते देखा जाता है। आइये यहाँ हम आपको दिखाते हैं इन दोनों की कुछ रोमांटिक ख़ास तस्वीरें

फ़िल्मी खानदान से ताल्लुख रखते हैं अर्जुन

ये भी पढ़ें- किम कार्दाशियन की इतनी हॉट फोटो अब तक नहीं देखी होगी आपने, इंटरनेट पर लगा रही आग

अर्जुन एक फिल्मी खानदान से ताल्लुख रखते हैं। अर्जुन के पिता बोनी कपूर बॉलीवुड के एक जाने-माने फिल्म निर्माता रहे हैं। अर्जुन के चाचा बॉलीवुड के झक्कास अभिनेता अनिल कपूर हैं।जो आज भी बॉलीवुड में छाए हुए हैं।अर्जुन का पूरा परिवार ही फिल्मी है। ऐसे में भी अर्जुन के कैरियर में अधिकतर फ़िल्में फ्लॉप ही हैं।

बॉलीवुड के चर्चित कपल हैं अर्जुन-मलाइका

ये भी पढ़ें- बौखलाया पाकिस्तान: आतंकियों के जुगनू का हुआ खातमा, सेना ने खूंखारों को दी मौत

अर्जुन कपूर का नाम वैसे तो कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया। लेकिन अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के अफेयर की ख़बरें कई दिनों से फ़िल्मी जगत की गलियों में सुर्खियाँ बनीं हुईं थीं। लेकिन अभी कुछ दिन पहले ही इस बॉलीवुड के मशहूर कपल ने अपने अफेयर को स्वीकार किया है।

मलाइका ने अरबाज से लिया तलाक

अगर बात करें मलाइका अरोड़ा की तो मलाइका पहले से ही बॉलीवुड के एक सबसे मशहूर और बड़े खानदान से तालुख रखती थीं। असल में मलाइका पहले बॉलीवुड के भाई जान यानी कि सलमान खान की भाभी थीं।

ये भी पढ़ें- सपाईयों पर लाठी-डंडे बरसें, पेट्रोल-डीजल पर हुआ था प्रदर्शन

मलाइका सलमान के छोटे भाई अरबाज खान की पत्नी थीं। लेकिन कुछ सालों पहले मलाइका ने अरबाज से तलाक ले लिया है। वैसे मलाइका और अरबाज के तलाक की वजह अर्जुन कपूर को ही माना जा रहा है।

मलाइका ने अपने जन्मदिन पर अर्जुन के साथ रिश्ते को किया पब्लिक

ये भी पढ़ें- बड़े-बड़े अरबपति फेल: ऐसी रंगीन ज़िंदगी जी रहा ये खिलाड़ी, पास है अरबों का जहाज

जिसके बाद अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को कई इवेंट्स में एक साथ देखा गया। दोनों बॉलीवुड की कई पार्टियों में भी एक साथ ही नजर आये। लेकिन खुलेआम अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। जिसके बाद मलाइका अरोड़ा ने अपने जन्मदिन पर अर्जुन कपूर के साथ एक तस्वीर शेयर कर अपने रिश्ते को पब्लिक किया था।

अब दोनों की शादी को लेकर हो रही है चर्चा

 

अपने रिश्ते को पब्लिक करने को लेकर अर्जुन कपूर ने कहा था, हमने अपने रिश्ते को इसलिए स्वीकार किया क्योंकि हमें उम्मीद थी कि सभी इसका सम्मान करेंगे। रिश्ते को स्वीकारने के बाद से ही खबरें हैं कि दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- शुरू युद्ध की तैयारी: आसमान में भारत की दहाड़ से कांपे दुश्मन, लड़ाकू विमान तैनात

हालांकि इसे लेकर अर्जुन का कहना है कि फिलहाल वो शादी के बारे में नहीं सोच रहे हैं। उन्होंने कहा, ''परिवार में सब कहते हैं कि शादी कर लो, कितना सोचोगे। इंडियन फैमिलीज में तो ऐसा ही कहते हैं. लेकिन मैं चाहता हूं ये जब सही समय होगा तो कर लेंगे।''

Tags:    

Similar News