ब्लैक पैंथर फेम कैरी बर्नांस का हुआ दर्दनाक एक्सीडेंट, बुरी तरह घायल हुईं एक्ट्रेस
Carrie Bernans Accident: ब्लैक पैंथर स्टार कैरी बर्नांस एक हादसे का शिकार हो गई हैं। एक्ट्रेस को एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आइए आपको बताते हैं अब एक्ट्रेस की हालत कैसी है?;
Carrie Bernans (Image Credit: Social Media)
Carrie Burns Accident: ये नया साल बहुत से लोगों के लिए कुछ खास नहीं रहा है। पहले जहां नए साल में जपान में भयंकर भूकंप की खबर सामने आई तो वहीं अब ब्लैक पैंथर स्टार और स्टंटवुमन कैरी बर्नांस को लेकर भी एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, नए साल के मौके पर कैरी बर्नांस का खतरनाक एक्सीडेंट हो गया है। इस बात की जानकारी कैरी बर्नांस की मां ने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर शेयर कर सभी के साथ शेयर की है। एक्ट्रेस की तस्वीर सामने आने के बाद हर कोई हैरान है। उनकी हालत काफी खराब नजर आ रही है।
कैरी बर्नांस का हुआ दर्दनाक एक्सीडेंट
जानकारी के अनुसार, नए साल यानी 1 जनवरी 2024 को ही कैरी बर्नांस का एक्सीडेंट हुआ है। ये एक हिंड-एं-रन मामला बताया जा रहा है। एक्सीडेंट के बाद एक्ट्रेस को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान पता चला है कि उन्हें कई सार फ्रैक्चर आए हैं। उनके दांत और हड्डियां टूट गई हैं। कैरी बर्नांस का परिवार उनके इंस्टाग्राम पर उनकी हेल्थ अपडेट दे रहा है। एक्ट्रेस की मां पेट्रीसिया ली ने अस्पताल से उनकी तस्वीरें भी शेयर की हैं।
बुरी तरह घायल हैं कैरी बर्नांस
सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैरी बर्नांस का चेहरा बुरी तरह से घायल है और दांतों से खून बह रहा है। वहीं दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस बिस्तर पर लेटी हुई नजर आ रही हैं। उनके पूरे हाथ पर चोट के निशान साफ-साफ देखे जा सकते हैं। तस्वीरों शेयर करते हुए एक्ट्रेस की मां पेट्रीसिया ने लिखा- “वह अभी भी बहुत दर्द में है और इस समय कॉल का जवाब नहीं दे सकती, लेकिन वह मिल रहे मैसेज की सराहना करती हैं। यह एक दर्दनाक घटना थी। कृपया कैरी को अपने विचारों और प्रार्थनाओं में रखें। वह बहुत तकलीफ में है।”
क्या है पूरा मामला?
रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि एक 40 साल का शख्स हिट एंड रन से बचने की कोशिश कर रहा था और एक फूड स्टैंड से टकराने से पहले कई कारों से टकरा गया। वहीं पर कैरी बर्नांस अपनी दोस्त के साथ वॉक कर रही थीं और उसी दौरान कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी। कैरी बर्नांस का इलाज जारी है, लेकिन उनकी हालत को देखते हुए ये तो साफ है कि उन्हें ठीक होने में काफी समय लग सकता है।