Bandar Cast Fees: बॉबी देओल की डिमांड हाई! बंदर के लिए मिले सबसे ज्यादा पैसे

Bandar Cast Fees: बॉबी देओल की बंदर का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, आइए जानते हैं फिल्म के लिए कलाकारों ने कितनी फीस चार्ज की है।

Update:2026-05-21 15:54 IST

Bandar Star Cast Fees

Bandar Star Cast Fees: बॉबी देओल की मच अवेटेड फिल्म बंदर का ट्रेलर आज मेकर्स ने जारी कर दिया है। ये फिल्म लंबे समय से चर्चा में बनीं हुई थी, वहीं अब जब ट्रेलर रिलीज हो गया है तो इसे बहुत ही जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है, ट्रेलर में बॉबी देओल रेप के झूठे केस में फंसे नजर आ रहें हैं। बता दें कि, बंदर मूवी में बॉबी देओल (Bobby Deol) एक अभिनेता का किरदार निभाते नजर आएंगे, जिसे झूठे रेप केस में फंसा दिया जाता है, फिल्म की कहानी सच्ची घटना से प्रेरित है। चलिए जानते हैं कि इस फिल्म में कौन से कलाकार नजर आएंगे और उन्होंने फिल्म के लिए फीस कितनी ली है।

बंदर स्टार कास्ट फीस

बंदर मूवी का निर्देशन अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने किया है, जिसमें बॉबी देओल के साथ (Bandar Star Cast) राज बी शेट्टी, जितेंद्र जोशी, सपना पब्बी, इंद्रजीत सुकुमारन, रिद्धि सेन, सबा आजाद और नागेश भोसले जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे, फिल्म 5 जून को बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। चलिए जानते हैं इन सभी कलाकारों की फीस -

Full View

बॉबी देओल

सबसे पहले बंदर के अभिनेता बॉबी देओल की बात करते हैं, जो इस फिल्म में समर नाम के एक एक्टर का रोल अदा कर रहें हैं, जिसे उनकी गर्लफ्रेंड बलात्कार के झूठे आरोप में फंसा देती है। बॉबी देओल ने इस फिल्म के लिए बहुत ही तगड़ी फीस ली है, जी हां! उन्हें मेकर्स ने 45 करोड़ रुपए दिए हैं।

सान्या मल्होत्रा

बॉलीवुड दिवा सान्या मल्होत्रा भी बंदर मूवी में एक खास किरदार निभा रहीं हैं, उन्होंने इस फिल्म के लिए 70 लाख रुपए चार्ज किए हैं।

जितेंद्र जोशी

अभिनेता जितेंद्र जोशी की फीस के बारे में बताएं तो उन्होंने अनुराग कश्यप की बंदर मूवी के लिए 1 करोड़ रुपए लिए हैं।

सबा आजाद

ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी इस फिल्म में नजर आएंगी, ट्रेलर में भी उनकी झलक देखने को मिली, सबा आजाद को फिल्म के लिए 70 लाख रुपए मिले हैं।

रिद्धि सेन

अभिनेता रिद्धि सेन को बंदर मूवी के लिए मेकर्स द्वारा 45 लाख रुपए दिये गए हैं।

सपना पब्बी

अभिनेत्री सपना पब्बी फिल्म को बॉबी देओल की गर्लफ्रेंड का रोल अदा कर रहीं हैं, जो उन्हें झूठे आरोपों में फंसा देती है। सपना पब्बी ने 90 लाख रुपए फिल्म के लिए वसूले हैं।

राज बी शेट्टी

अभिनेता राज बी शेट्टी भी पीछे नहीं हैं, उन्होंने भी लाखों रुपए चार्ज किए हैं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राज बी शेट्टी को 40 लाख रुपए मिले हैं।

Tags:    

Similar News