KSBKBT 2 Update: तुलसी के एक फैसले से, वीरानी परिवार पर बरसेगा कहर, सब हो जाएगा बर्बाद

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में जल्द ही एक महा ट्विस्ट दस्तक देने वाला है, आइए जानते हैं।

Update:2026-05-21 16:41 IST

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Upcoming

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Upcoming: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 सीरियल में परी की शादी हो गई है, परी और अजय आखिरकार इतनी मुश्किलों के बाद एक हो ही गए। जहां परी की शादी के जश्न में अब तक वीरानी परिवार डूबा हुआ था, वहीं अब बहुत ही जल्दी कहानी में नया ड्रामा शुरू होने वाला है, जी हां! तुलसी के एक फैसले से उसकी आंखों के सामने उसका पूरा परिवार बर्बाद हो जाएगा, आइए जानते हैं कि तुलसी ऐसा क्या फैसला लेने वाली है, जिसकी वजह से उसका शांति निकेतन बिखर जाएगा।

तुलसी के एक फैसले से बर्बाद होगा शांति निकेतन

शांति निकेतन में खुशियां छाईं हुईं हैं, क्योंकि मुन्नी और सलोनी दोनों ही प्रेग्नेंट हैं, यही दोनों नहीं, बल्कि वृंदा भी मां बनने वाली है, यानी कि तुलसी दादी और परदादी दोनों बनने वाली है। इन सब खुशियों के बीच बहुत ही जल्द वीरानी परिवार को किसी की बुरी नजर लगेगी, क्योंकि अब वीरानी परिवार में दो लोगों की एंट्री होगी, जिसके चलते घर में तूफान आ जाएगा।


तुलसी फैसला लेगी कि वो अंश के बेटे रियो और उसकी पत्नी को अपने शांति निकेतन में लेकर आएगी, तुलसी का ये फैसला सुन करण हैरान रह जाएगा, वहीं जब नंदिनी को ये बात पता चलेगी तो उसका गुस्सा फूट पड़ेगा, वह तुलसी के इस फैसले के खिलाफ होगी, क्योंकि नंदिनी जब रियो को देखती है तो उसे अंश की याद आ जाती है और उसे पैनिक अटैक आ जाता है, ऐसे में नंदिनी तुलसी के इस फैसले के खिलाफ खड़ी है, वहीं तुलसी है कि वो चाहती है कि अंश के बेटे के साथ अन्याय न हो, जैसे सब बच्चों को उनका हक मिला है, वैसे ही अंश के बेटे रियो को भी उसका हक मिले, जिसके चलते वो रियो को शांति निकेतन लाना चाहती है। तुलसी की ये बात सुन नंदिनी भी अपना एक फैसला सुना देगी, वो तुलसी से साफ साफ कह देगी कि यदि रियो इस घर में आएगा तो नंदिनी घर छोड़कर चली जाएगी, क्योंकि वो रियो के साथ एक ही घर में नहीं रह सकती। अब देखना होगा कि नंदिनी के इस फैसले को सुन तुलसी क्या करेगी और यदि रियो की शांति निकेतन में एंट्री होती है तो यकीनन आने वाले दिनों में दर्शकों को घर में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा। फिलहाल, शो से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए न्यूज़ट्रैक के साथ बनें रहिए।

Tags:    

Similar News