Bandar Movie Trailer: रेप केस में गिरफ्तार हुए बॉबी देओल, जानिए कैसा है बंदर मूवी का ट्रेलर

Bandar Movie Trailer Review: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल की फिल्म बंदर का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है, जानिए कैसा है फिल्म का ट्रेलर

Update:2026-05-21 14:09 IST

Bobby Deol Bandar Movie Trailer Review (Image Credit-Social Media)

Bandar Movie Trailer: बॉबी देओल अपनी अपकमिंग फिल्म बंदर की वजह से इस समय काफी ज्यादा सुर्खियों में हैं। फिल्म के टाइटल ने पहले ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। अब जाकर Bobby Deol की फिल्म Bandar का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म के टीजर ने दर्शकों के बीच पहले ही उत्सुकता बढ़ा दी थी। अब जाकर Bandar Movie का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। चलिए जानते हैं Bandar Movie का ट्रेलर कैसा है। 

बॉबी देओल की फिल्म बंदर ट्रेलर रिव्यू (Bobby Deol Bandar Movie Trailer Review In Hindi)-

मशहूर फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप की फिल्म बंदर जिसमें मुख्य भूमिका में बॉबी देओल है। इस फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज किया गया है। 2025 में टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (टीआईएफएफ) में 'मंकी इन ए केज' शीर्षक से प्रीमियर हुआ था। यह फिल्म अब भारत में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के ट्रेलर में देखने को मिला है कि, बॉबी देओल पुलिस के सामने नजर आते हैं। जिसके बाद पुलिस बॉबी देओल के सामने उनके चैट को पढ़ती है। जो उन्होंने एक लड़की के साथ किया होता है। फिल्म में बॉबी देओल एक ऐसे टीवी अभिनेता का किरदार निभा रहे हैं, जिसको अब काम मिलना बंद हो चुका है। इसके साथ ही उनकी मुलाकात ऑनलाइन एक लड़की के साथ होती है। जिसके साथ बॉबी देओल की बातचीत आगे बढ़ती हैं। लेकिन वो लड़की उनके साथ कुछ ऐसा करने के बारे में सोच रही होती है, जिसके बारे में बॉबी देओल को पता भी नहीं होता है। 

बता दे कि बॉबी देओल को वो लड़की ब्लैकमेल करती हैं। पहले उनके साथ रिश्ता बनाती है, फिर उनको पुलिस केस में फंसा देती है। जिसके बाद बॉबी देओल को जेल हो जाती है। जहाँ पर उनके साथ कई ऐसी चीजे होती हैं। जिसे देख दिल दहल जाता है। तभी उनकी जिंदगी में सान्या मल्होत्रा बतौर वकील के तौर पर आती है। क्या वो बॉबी देओल को इन सब चीजों से बचा पाती हैं। ये सब जानने के लिए दर्शकों पूरी फिल्म देखनी होगी। 



बंदर मूवी सिनेमाघरों में 5 जून 2026 को रिलीज होगी।  

Tags:    

Similar News