Naseeruddin Shah Son: नसीरूद्दीन शाह के बेटे कौन हैं और क्या करते हैं? जानिए इसके बारे में सबकुछ
Naseeruddin Shah Sons: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरूद्दीन शाह ने बताया कि उनके बेटे उनको 3 बजे उठाकर उनकी खराब फिल्में दिखाते हैं, जानिए कौन हैं उनके बेटे और क्या करते हैं
Naseeruddin Shah Son Imaad Shah And Vivaan Shah (Image Credit- Social Media)
Naseeruddin Shah Son: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर Naseeruddin Shah इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। बता दे कि Naseeruddin Shah जल्द ही इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा में नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर लॉच कार्यक्रम के दौरान Naseeruddin Shah ने कुछ ऐसे किस्सों के बारे में जिक्र किया। जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। Naseeruddin Shah ने कहा है कि- 'मेरा मानना है कि किसी भी एक्टर की सफलता लेखक और डायरेक्टर पर निर्भर करती है। अगर राइटिंग अच्छी नहीं है, तो दुनिया का सबसे बेहतरीन एक्टर भी कुछ नहीं कर सकता। मैंने कुछ फिल्मों में बहुत खराब एक्टिंग की है। मेरे बेटे मुझे रात के 3 बजे जगाकर YouTube पर वो फिल्में दिखाते हैं, जिनमें मैंने खराब एक्टिंग की। उन्हें देखने के बजाय मैं सोना ज्यादा पसंद करता हूं।' उनका ये बयान सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। चलिए जानते हैं Naseeruddin Shah के बेटे कौन हैं और क्या करते हैं।
नसीरूद्दीन शाह के बेटे कौन हैं (Who Is Naseeruddin Shah Son)-
Naseeruddin Shah ने दो शादियाँ की हैं। पहली शादी से उनकी एक बेटी है जिनका नाम हीबा शाह है। तो वहीं Naseeruddin Shah ने दूसरी शादी एक्ट्रेस रत्नी पाठक के साथ की है। जिनसे उनके दो बेटे हैं। बड़े बेटे इमाद शाह और उनके छोटे बेटे का नाम विवान शाह हैं।
नसीरूद्दीन शाह के बेटे क्या करते हैं ( Naseeruddin Shah Son Occupation)-
नसीरूद्दीन शाह के बड़े बेटे इमाद शाह क्या करते हैं ( Naseeruddin Shah Son Imaad Shah Occupation)-
नसीरूद्दीन शाह के बड़े बेटे इमाद शाह का जन्म 20 सिंतबर, 1986 में हुआ है। उनके बेटे इमाद शाह एक अभिनेता के साथ ही साथ संगीतकार भी हैं। वे दिल दोस्ती एटसेट्रा, 404 और एम क्रीम जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अभिनय के साथ ही साथ वो संगीत की दुनिया में भी सक्रिय हैं। फंक/ डिस्को बैंड द पल्प सोसाइटी गाना गाया है।
नसीरूद्दीन शाह के छोटे बेटे विवान शाह क्या करते हैं ( Naseeruddin Shah Son Vivaan Shah Occupation)-
विवान शाह के बेटे का जन्म 1990 में हुआ है। उन्होंने विशाल भारद्वाज की फिल्म '7 खून माफ' में नजर आए हैं। उसके बाद विवान शाह हैप्पी न्यू ईयर और बॉम्बे वेलवेट में नजर आ चुके हैं।