Sara Tendulkar के साथ पैप्स ने की सारी हदे पार, भड़की सचिन की लड़की कहा- ये जर्नलिज्म नहीं है

Sara Tendulkar Angry On Paps: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ मीडिया ने की भद्दी हरकत, भड़की सारा

Update:2026-05-21 13:41 IST

Sachin Tendulkar Daughter Sara Tendulkar Angry On Paps (Image Credit- Social Media)

Sara Tendulkar News: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) भले ही क्रिकेट की दुनिया से दूर रहे, लेकिन उनका परिवार अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं। सचिन तेंदुलकर के परिवार को पैप्स अक्सर अपने कैमरों में कैद करने के लिए तैयार रहते हैं। बता दे कि सचिन तेंदुलकर की बेटी Sara Tendulkar अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वो जहाँ भी जाती हैं, पैप्स उनको अपने कैमरे में कैद करते हैं। लेकिन इस बार Sara Tendulkar के साथ जो पैप्स ने किया उनपर वो काफी गुस्सा हुई हैं। 

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर हुई मीडिया पर नाराज ( Sachin Tendulakr Daughter Sara Tendulkar Angry On Media)-

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। हालहि में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी हुई है। जिसकी वजह से उनका पूरा परिवार लाइमलाइट में रहा है। जिसमें सबसे ज्यादा लाइमलाइट में सचिन तेंदुलकर की बेटी Sara Tendulkar रही है। Sara Tendulkar के सुर्खियों में रहने की वजह उनकी खूबसूरती है। 

लेकिन इस बार कुछ ऐसा हुआ है कि Sara Tendulkar मीडिया पर काफी ज्यादा गुस्सा हुई हैं। जिसके पीछे की वजह है Sara Tendulkar की एक तस्वीर जोकि पीछे से ली गई है। यही नहीं तस्वीर के कैप्शन में लिखा है- मोटी वाली सारा है, बगल वाली भाभी है। सारा ने इस तस्वीर को टैग करते हुए लिखा है कि- "हमें अकेले छोड़ दे, ये जर्नलिज्म नहीं हो सकता है। " 



बता दे कि Sara Tendulkar ही नहीं कुछ समय पहले ही बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) भी मीडिया पर काफी गुस्सा हुए हैं। जिसके पीछे की वजह जब सलमान खान अस्पताल में अपने किसी करीबी को देखने गए थे। तब वहाँ पर अचानक से पैप्स जोर-जोर से आवाज करने लगे और चिल्लाने लगे। जिसकी वजह से सलमान खान काफी गुस्सा हुए और इंस्टाग्राम पर देर रात में एक के बाद एक पोस्ट कर दी। जिसके बाद मीडिया को अपनी गलती का एहसास हुआ और सलमान खान से माफी मांगी है। 

Tags:    

Similar News