Kangana Ranaut Video: मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र.. कंगना रनौत ने कर ली शादी? नया लुक देख फैंस शॉक्ड

Kangana Ranaut Video: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वे मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहने दिख रहीं हैं, कंगना रनौत का शादीशुदा वाला लुक देख फैंस हैरान रह गए हैं।

Update:2026-05-21 20:10 IST

Kangana Ranaut Video

Kangana Ranaut Video: बॉलीवुड अभिनेत्री और पॉलिटिशियन कंगना रनौत के लेटेस्ट वीडियो ने उनके फैंस के होश उड़ा दिए हैं, जी हां! वीडियो में कंगना रनौत शादीशुदा वाले लुक में नजर आईं, उनकी मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र देख सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए और सभी के मन में सिर्फ यही सवाल चल रहा है कि क्या कंगना रनौत ने चोरी छिपे शादी कर ली है और यदि उनकी शादी हो गई है तो उनका पति कौन है। कंगना रनौत के इस नए वीडियो ने इंटरनेट पर हलचल पैदा कर दी है।

क्या कंगना रनौत की हो गई शादी?

कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं, हाल ही में उन्होंने ट्विशा शर्मा डेथ केस में अपनी प्रतिक्रिया दी थी, जिसने खूब सुर्खियां भी बटोरी थी। वहीं इसी बीच अब कंगना रनौत का लेटेस्ट स्पॉटिंग वीडियो वायरल हो रहा है, जो तेजी से नेटिजेंस का ध्यान खींच रहा है। जी हां! दरअसल कंगना रनौत उस Video में गले में मंगलसूत्र पहने और मांग में सिंदूर लगाए नजर आ रहीं हैं।

Full View

कंगना रनौत के सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो के बारे में बताएं तो एक्ट्रेस गेट से बाहर की ओर आती हैं और सीधे अपनी कार में बैठ जाती हैं, लेकिन इस दौरान कंगना रनौत की मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र देखने को मिला, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। कंगना रनौत के इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, "मंगलसूत्र? क्या इसने शादी कर ली।" दूसरे ने लिखा, "अरे भाई! इसने कब शादी कर ली।" तीसरे ने लिखा, "बीजेपी वाला मंगलसूत्र है।" चौथे ने लिखा, "इसने शादी कर ली, पति कौन है।" वहीं बहुत से यूजर्स यह भी कह रहें हैं कि ये उनकी फिल्म की शूटिंग का लुक होगा। बता दें कि कंगना रनौत अपनी फिल्म क्वीन 2 की शूटिंग में व्यस्त चल रहीं हैं, ऐसे में हो सकता है कि ये लुक उनकी फिल्म का ही हो।

कंगना रनौत अपकमिंग फिल्म

कंगना रनौत फिल्मी करियर के साथ ही अपना राजनीतिक करियर बहुत ही अच्छे संभाल रहीं हैं। 12 जून को उनकी फिल्म "भारत भाग्य विधाता" रिलीज होने वाली है, जिसमें वे एक नर्स के रोल में नजर आएंगी। वहीं अभी वे क्वीन 2 की शूटिंग कर रहीं हैं, और उनकी झोली में तनु वेड्स मनु 3 भी है।

Tags:    

Similar News