Bandar Movie Teaser: बॉबी देओल की फिल्म बंदर का टीजर जारी, दिखा उनका एक अलग अवतार
Bobby Deol Bandar Movie Teaser Review: बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल की फिल्म बंदर का टीजर आज मेकर्स द्वारा जारी कर दिया गया है, जानिए कैसा है फिल्म का टीजर
Bobby Deol Bandar Movie Teaser (Image Credit-Social Media)
Bandar Movie Teaser: बॉबी देओल की फिल्म जाना नयागन जोकि थलापति विजय के साथ है। अभी तक रिलीज के लिए अटकी हुई है। इन सबके बीच में बॉबी देओल की एक और नई बंदर जिसका निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है। फिल्म का टाइटल बंदर है, कल मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट पर से पर्दा उठाया था। आज फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया है।
बॉबी देओल की फिल्म बंदर का टीजर रिव्यू (Bobby Deol Bandar Movie Teaser Review In)-
बंदर फिल्म के केंद्र में समर है, जो एक ढलता हुआ टेलीविजन सितारा है, जिसका जीवन बलात्कार के आरोप के बाद उलट-पुलट हो जाता है, क्योंकि वह एक भ्रष्ट कानूनी व्यवस्था में फंस जाता है। यह फिल्म एक मार्मिक, चरित्र-प्रधान अपराध नाटक के रूप में सामने आती है, जो भव्यता से अधिक नैतिक दबाव, सार्वजनिक बदनामी और संस्थागत भ्रष्टाचार पर केंद्रित है।कहानी फँसाव, जाँच-पड़ताल और पतन के इर्द-गिर्द बुनी गई है। जैसा कि फिल्म के टीजर में दिखाया गया है कि कैसे समर डेटिंग ऐप के माध्यम से एक लड़की से मिलता है। बाद में उसकी हँसती-खेलती जिंदगी तब बदल जाती है। जब उसके ऊपर बलत्कार का आरोप लगता है। और वो कहता हुआ नजर आता है कि उसको फंसाया गया है। जैसा कि आप इस टीजर में देख सकते हैं।
फिल्म का टीजर काफी धमाकेदार है। और इस बार बॉबी देओल को दर्शक एक अलग अंदाज में देखेंगे। तो वहीं कहीं ना कहीं फिल्म की कहानी वास्तविक जीवन की घटनाओं से भी मिलती-जुलती है। फिल्म का टीजर तो बेहतरीन हैं लेकिन फिल्म कैसी होगी। ये तो फिल्म के रिलीज के बाद ही पता चलेगा। फिल्म के टीजर में जिस गाने का प्रयोग किया है। वो धमाकेदार है, उसे देखकर लग रहा है कि सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड करेगा।
बॉबी देओल की नई फिल्म बंदर की रिलीज डेट (Bobby Deol New Movie Bander Release Date)-
अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित इस फिल्म में बॉबी देओल मुख्य भूमिका में हैं, जबकि सान्या मल्होत्रा , सबा आज़ाद, सपना पब्बी और इंद्रजीत सुकुमारन अहम किरदारों में नज़र आएंगे। सैफ्रॉन मैजिकवर्क्स और ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा निर्मित इस फिल्म का प्रीमियर सितंबर 2025 में टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ, जहां सिनेमाघरों में रिलीज़ होने से पहले यह उल्लेखनीय भारतीय फिल्मों में से एक बन गई।
फिल्म की पटकथा सुदीप शर्मा ने लिखी है, जो अभिषेक बनर्जी की कहानी पर आधारित है। फिल्म का निर्माण सैफ्रॉन मैजिकवर्क्स के बैनर तले निखिल द्विवेदी, गौरी पंडित और शिवी पंडित ने ज़ी स्टूडियोज के सहयोग से किया है। फिल्म में राज बी. शेट्टी, जितेंद्र जोशी, रिद्धि सेन और नागेश भोंसले जैसे कलाकार भी शामिल हैं, जो मुख्य किरदार के इर्द-गिर्द फिल्म को एक मजबूत आधार प्रदान करते हैं। बॉबी देओल की फिल्म बंदर सिनेमाघरो में 5 जून 2026 को रिलीज होगी।