मीम्स में छाया Appadi Podu..,थलापति विजय-तृषा के इस गाने का क्या है मीनिंग व किस फिल्म से है कनेक्शन
Thalapathy Vijay-Trisha Krishnan Song Appadi Podu: थलापति विजय और तृषा कृष्णन का गाना Appadi Podu सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, आइए आपको इस गाने के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Thalapathy Vijay-Trisha Krishnan Song Appadi Podu (Photo- Social Media)
Thalapathy Vijay-Trisha Krishnan Song Appadi Podu: तमिल सुपरस्टार थलापति विजय और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन लगातार चर्चाओं में बनीं हुईं हैं, विजय 2026 विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं, विजय के चुनाव जीतते ही तृषा कृष्णन का नाम खूब ट्रेंड कर रहा है, क्योंकि विजय ने तृषा कृष्णन के जन्मदिन पर ही ये ऐतिहासिक जीत हासिल की। पूरे सोशल मीडिया पर इस वक्त सिर्फ और सिर्फ विजय और तृषा कृष्णन छाए हुए हैं, दोनों का एक गाना Appadi Podu भी ट्रेंडिंग में आ गया है, इस गाने पर यूजर्स धड़ल्ले से Reel बना रहें हैं।
विजय-तृषा कृष्णन का गाना हुआ वायरल
विजय की चुनावी जीत के बाद, उनका और तृषा कृष्णन का गाना अप्पड़ी पोडु इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रहा है, सोशल मीडिया यूजर्स इस गाने पर जमकर रील और मीम बना रहें हैं। ये गाना तमिल में है, जिसकी वजह से बहुत से यूजर्स को गाने का मतलब भी नहीं समझ में आ रहा है, लेकिन इसके बावजूद भी वे गाने पर रील बनाने में पीछे नहीं हट रहें हैं, क्योंकि इस गाने की वाइब ही इतनी तगड़ी है कि जो भी सुन रहा है झूम उठ रहा है।
थलापति विजय और तृषा कृष्णन का ये गाना इतने सालों बाद फिर इंटरनेट पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है, इस गाने पर जमकर मीम बनाए जा रहें है। बता दें कि ये गाना साल 2004 में आई फिल्म "घिल्ली" का है, जिसमें विद्यासागर का संगीत है और के.के द्वारा इसे गाया गया है। ये गाना एनर्जी से भरपूर है, खासतौर पर जिस तरह थलापति विजय और तृषा कृष्णन गाने में अपनी परफॉर्मेंस देते हैं, वो बेहद कमाल है।
क्या है इस गाने की मीनिंग
थलापति विजय और तृषा कृष्णन की फिल्म घिल्ली के ट्रेंडिंग सॉन्ग Appadi Podu का मतलब बताए तो इसमें लड़का अपनी प्रेमिका से कह रहा है कि वो उसे क्यों सता रही, वो उसकी आंखों की तारीफ करता है, कुल मिलाकर वो अपनी प्रेमिका के के लिए अपना प्यार बयां कर रहा है। बताते चलें कि विजय के चुनाव जीतने के लिए दोनों की प्रेम कहानी लाइमलाइट में आ गई है, सोशल मीडिया पर दोनों के मजेदार मीम छाए हुए हैं।