Shakti Kapoor का निधन? सोशल मीडिया पर फैली खबर, जानिए क्या है सच

Shakti Kapoor Death Rumors: अभिनेता शक्ति कपूर के निधन की खबर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है, आइए जानते हैं इन खबरों में कितनी सच्चाई है।

Update:2026-05-07 20:04 IST

Shakti Kapoor Death Rumors

Shakti Kapoor Death Rumors: शक्ति कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक बेहतरीन अभिनेता हैं, उन्होंने 80 और 90 के दशक की फिल्मों में ऐसे बेहतरीन किरदार पर्दे पर उतारे हैं, जिन्हें आज भू फैंस भूल नहीं पाए हैं। शक्ति कपूर खास तौर पर अपने निगेटिव और कॉमेडी वाले किरदार के लिए जाने जाते हैं। शक्ति कपूर का नाम अचानक से चर्चा में आ गया, दरअसल सोशल मीडिया पर इनके निधन की खबर वायरल हो रही है, कुछ पोस्ट सामने आए हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि शक्ति कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहें, यह खबर सुन फैंस टेंशन में आ गए, लेकिन अब खुद शक्ति कपूर ने सच का खुलासा कर दिया।

शक्ति कपूर के निधन की खबर फर्जी

अभिनेता शक्ति कपूर की निधन की खबर सुन फैंस परेशान हो गए, क्योंकि सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट वायरल हो रहें हैं, जिसमें कहा जा रहा है कि शक्ति कपूर का निधन हो गया है। इन वायरल पोस्ट को देख फैंस और यूजर्स की टेंशन बढ़ ही रही थी कि अब शक्ति कपूर ने खुद इन वायरल खबरों को झूठ करार कर दिया।


शक्ति कपूर को जब भनक लगी कि सोशल मीडिया पर उनके निधन की अफवाहें उड़ रहीं हैं तो उन्होंने खुद अपना वीडियो शेयर कर, इन खबरों को अफवाह बताया और कहा कि फैंस को टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वे पूरी तरह से ठीक हैं। शक्ति कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए कहा, "आप सभी की नमस्कार! मेरे निधन की खबर पूरी तरह से फेक है, मैं एकदम स्वस्थ हूं और खुश हूं। इस तरह की अफवाहों को इग्नोर करें। मैं साइबर कंप्लेन करने जा रहा हूं, ये सही नहीं है।" शक्ति कपूर द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को देख उनके फैंस राहत की सास ले रहें हैं और उनके अच्छे स्वास्थ के लिए कामना कर रहें हैं।

Full View

बताते चलें कि शक्ति कपूर कई सालों से फिल्मी दुनिया से दूरी बना चुके हैं, हालांकि वे इवेंट्स या कुछ छोटे मोटे शोज में स्पॉट होते रहते हैं। उन्हें आखिरी बार रणबीर कपूर की फिल्म "एनिमल" में देखा गया था, जो 2023 में रिलीज हुई थी, इस फिल्म में उन्होंने PK मिश्रा की भूमिका निभाई थी।

Tags:    

Similar News