Dadi Ki Shaadi First Review: दादी की शादी का पहला रिव्यू वायरल, जानिए कैसी है फिल्म

Dadi Ki Shaadi First Review: कपिल शर्मा और नीतू कपूर की फिल्म दादी की शादी कैसी है, आइए जानते हैं।

Update:2026-05-07 17:14 IST

Dadi Ki Shaadi First Review (Photo- Social Media)

Dadi Ki Shaadi First Review: कपिल शर्मा और नीतू कपूर अपनी आने वाली फिल्म "दादी की शादी" को लेकर चर्चाओं से बनें हुए हैं, इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म को लेकर दर्शक बेहद एक्साइटेड हैं, क्योंकि ये एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म होने वाली है। दादी की शादी फिल्म 8 मई यानी कि कल से सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है और अब फिल्म का पहला रिव्यू भी सामने आ चुका है, जी हां! बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने खुद दादी की शादी फिल्म का पहला रिव्यू किया, आइए जानते है आमिर खान ने फिल्म का रिव्यू करते हुए क्या कहा।

दादी की शादी का फर्स्ट रिव्यू

दादी की शादी फिल्म की रिलीज में अब सिर्फ कुछ घंटे रह गए हैं, रिलीज के पहले फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसे कई इंडस्ट्री के लोगों ने अटेंड की, वहीं आमिर खान भी दादी की शादी फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचें और उन्होंने मीडिया के सामने ही फिल्म की तारीफों के पुल बांधने लगे।


आमिर खान ने दादी की शादी फिल्म का रिव्यू करते हुए कहा, "ये रिद्धिमा की पहली फिल्म है और उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है, रणबीर से भी बेहतर किया है। मुझे फिल्म बहुत पसंद आई है, मजा आ गया देख कर, पूरी टीम को मेरी तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं।" आमिर खान ने फिल्म की तारीफ की ही, साथ ही रिद्धिमा कपूर की एक्टिंग की भी तारीफ की।

Full View

बताते चलें कि रिद्धिमा कपूर जो नीतू कपूर की बेटी और रणबीर कपूर की बहन हैं, वैसे तो वे बिजनेस करती हैं, लेकिन अब उन्होंने एक्टिंग में भी अपना हाथ आजमाया है, जी हां! रिद्धिमा कपूर "दादी की शादी" फिल्म से अपना एक्टिंग डेब्यू कर रहीं हैं, जिसमें उनकी मां नीतू कपूर भी हैं। इस फिल्म की एक और खास बात यह है कि रिद्धिमा कपूर की बेटी समारा भी इस फिल्म का हिस्स हैं, उनकी एक छोटी सी झलक फिल्म के गाने में देखने को मिली थी।

दादी की शादी स्टार कास्ट

दीदी की शादी एक फैमिली ड्रामा फिल्म होने वाली है, जिसमें कपिल शर्मा और रिद्धिमा कपूर के साथ ही नीतू कपूर, सरथ कुमार, सादिया खतीब जैसे बेहतरीन एक्टर्स हैं। इस फिल्म की कहानी आशीष आर मोहन ने लिखी है, उन्होंने ही फिल्म को निर्देशित भी किया है। फिल्म 8 मई यानी कि कल से सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, देखना होगा कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करेगी।

Tags:    

Similar News