Kangana Ranaut पर Swara Bhasker के पति का हमला : ‘बैड पॉलिटिशियन’ कहकर घेरा
Fahad Ahmad On Kangana Ranaut: अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पति फहद अहमद ने कंगना रनौत पर तीखी टिप्पणी की है, आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
Fahad Ahmad On Kangana Ranaut
Fahad Ahmad On Kangana Ranaut: बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर और उनके पति फहद अहमद अक्सर सुर्खियों में रहते हैं, दोनों कुछ न कुछ ऐसे बयान दे देते हैं, जिसकी वजह से ये यूजर्स की नजरों में आ जाते हैं, वहीं अब स्वरा भास्कर के पति फहद अहमद ने एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत को अपने निशाने पर ले लिया, उन्होंने कंगना रनौत के खिलाफ कुछ ऐसा बयान दिया है, जिसकी वजह से वे चर्चा में आ गए हैं।
फहद अहमद का कंगना रनौत पर तीखा वार
स्वरा भास्कर के पति फहद अहमद का एक लेटेस्ट इंटरव्यू का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे कंगना रनौत के बारे में बात करते नजर आ रहें हैं। फहद अहमद ने कंगना रनौत पर बात करते हुए कहा, "मैं तो उन्हें एक Bad पॉलिटिशियन ही कहूंगा, क्योंकि अभी हाल ही में मंडी में बाढ़ आई थी और वो बोल रही थी कि मुझे क्या करना चाहिए, वो भी वहां की सांसद होने के बाद भी। कंगना कह रहीं थी मैं कोई प्राइम मिनिस्टर नहीं हूं, कोई मंत्री नहीं हूं, तो मुझे उनकी बात सुनकर बुरा लगा था।"
फहद अहमद ने आगे कहा, "एक रिप्रेजेंटेटिव का काम होता है के, वो जाए और सरकार से बात करे, उनको जाना चाहिए था, फंड्स के लिए लड़ना चाहिए था, तो मैं यह कहूंगा कि वो एक बेहतरीन अदाकारा हैं, और बतौर एक्टर मैं उन्हें पसंद भी करता हूं, लेकिन वे एक अच्छी पॉलिटिशियन नहीं हैं।" फहद अहमद का कंगना रनौत के लिए ऐसा बयान सुन यूजर्स फहद को ही ट्रोल कर रहें हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, "देखो जरा, बोल कौन रहा है।" दूसरे ने लिखा, "भाई तू है कौन।" वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "मैं मंडी से हूं और तुझे यहां आकर देखना चाहिए कि कंगना यहां के लिए क्या कर रही है।"
फहद अहमद इस शो में आए थे नजर
स्वरा भास्कर शादी के बाद से ही फिल्मी दुनिया छोड़ चुकी है, वे पूरा ध्यान अपने परिवार पर दे रहीं हैं, बता दें कि सालों बाद स्वरा ने छोटे पर्दे पर वापसी की थी, जिसमें उनके साथ पति फहद अहमद भी नजर आए थे। स्वरा भास्कर और फहद अहमद कलर्स के शो "पति पत्नी और पंगा" में नजर आए थे।