Jyoti Singh भड़की Pawan Singh की माँ और Kajal Raghwani पर कहा- एक थप्पड़ मारे, देखें वीडियो

Jyoti Singh On Pawan Singh Mother: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने उनकी माँ द्वारा और काजल राघवानी द्वारा उनपर लगाए गए सभी आरोपों का दिया करारा जवाब देखें वीडियों

Update:2026-05-07 14:40 IST

Jyoti Singh Repiled Pawan Singh Mother Alligation Video (Image Credit-Social Media)

Jyoti Singh Video: भोजपुरी एक्टर पवन सिंह इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में हैं। बता दे कि पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह एक पॉडकास्ट में गई हुई हैं। जहाँ पर वो उन सवालों का जवाब दे रही हैं। जो सवाल लगातार जनता द्वारा ज्योति सिंह से पूछा जा रहा था। या फिर ज्योति सिंह अपने ऊपर लगे आरोपों और पवन सिंह की शादी के बाद उनकी जिंदगी कैसी रही, उन सब सवालों का जवाब देती हुई नजर आ रही हैं। जिसकी वजह से ज्योति सिंह की वजह से पवन सिंह (Pawan Singh) भी चर्चा में हैं। तो वहीं Jyoti Singh ने पवन सिंह की माँ द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब दिया है। 

ज्योति सिंह ने पवन सिंह की माँ के आरोपों का दिया जवाब (Jyoti Singh Replied Pawan Singh Mother Alligation Video)-

जैसा कि सभी को पता है कि ज्योति सिंह को लेकर पवन सिंह की माँ का एक स्टेटमेंट वायरल हुआ था। जिसमें ज्योति सिंह को लेकर पवन सिंह की माँ ने कहा था कि वो पैसा लेने आई थी। और पैसा लेकर चली गई। जब ये सवाल ज्योति सिंह से पूछा गया तब ज्योति सिंह ने कहा कि मैंने इसका जवाब दिया था कि कितना पैसा लिया लोग आरोप लगा देते हैं लेकिन जब उत्तर मांगो तो गायब हो जाते हैं। मैंने पहले भी कहा था कि वो माँ हैं, उनका अधिकार है, वो जो मन वो कहें, वो चाहे तो थप्पड़ भी मार सकती हैं। जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं। 


इसके अलावा ज्योति सिंह से अन्य कई सारे सवाल पूछे गए, जिसमें ज्योति सिंह ने शादी के बाद उनके साथ पवन सिंह का क्या व्यवहार उनके साथ रहा। उसका भी उत्तर दिया है। ज्योति सिंह ने बताया कि पवन सिंह शादी के दूसरे दिन विदाई के बाद ही अपनी एक्स गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह के साथ चले गए। तो वहीं उन्होंने मेरे जीवन के आठ साल बर्बाद किए हैं। जिसकी वजह से मैं उनको इतनी आसानी से नहीं छोडूंगी, ना मैं खुद शादी करूँगी ना उनको करने दूंगी। तो वहीं ज्योति सिंह ने ये भी बताया कि पवन सिंह को किस तरह की लड़की चाहिए थी। उनको चाहिए जो लड़की मोबाइल ना यूज करें, जो घूंघट में रहे, जोकि आज के समय में संभव नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जब उनके पिता की तबीयत खराब थी। तब पवन सिंह के परिवार की तरफ से किसी का भी फोन नहीं आया। खेसारी लाल यादव ने उनको फोन किया था। और उनके पिता का हाल-चाल पूछा था। 

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने काजल राघवानी को दिया करारा जवाब (Pawan Singh Wife Jyoti Singh Reply Kajal Raghwani Video)-

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी को भी करारा जवाब दिया। उन्होंने नाम नहीं लिया लेकिन कहा कि पवन सिंह की एक एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने मेरे रैली के दौरान रोने की बात का मजाक बनाया था। उनको बता दू कि जब पता नहीं तो बोलना नहीं चाहिए। मैं वहाँ जाती थी, लोग मुझे खुद पकड़कर रोने लगते थे। जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं। 


Tags:    

Similar News