Kartavya Trailer: सस्पेंस और थ्रिल का डबल डोज! कर्तव्य के ट्रेलर में छाए सैफ अली खान
Kartavya Film Trailer: सैफ अली खान की फिल्म कर्तव्य का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो सस्पेंस से भरपूर है।
Kartavya Film Trailer (Photo- Social Media)
Kartavya Film Trailer: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान अपनी नेटफ्लिक्स की फिल्म कर्तव्य को लेकर सुर्खियों में बनें हुए हैं, फिल्म का टीजर कब से सामने आया था, तभी से सैफ अली खान के फैंस उनकी इस फिल्म को लेकर एक्साइटेड हो गए थे और अब आज कर्तव्य का ट्रेलर (Kartavya Trailer) भी लॉन्च कर दिया गया है, जो सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर है। सैफ अली खान की कर्तव्य के ट्रेलर को दर्शकों से पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिल रही है।
कर्तव्य का ट्रेलर रिलीज
सैफ अली खान (Saif ali Khan Film) अपनी अपकमिंग फिल्म "कर्तव्य" के जरिए दर्शकों के बीच धमाल मचाने को तैयार हैं, नेटफ्लिक्स के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर कर्तव्य का ट्रेलर रिलीज किया गया, इसके साथ कैप्शन में लिखा गया, "हर फैसला एक चुनौती है, और हर फ़र्ज़ एक कर्तव्य है... कर्तव्य 15 मई से नेटफ्लिक्स पर आ रहा है।"
कर्तव्य मूवी का ट्रेलर देख साफ है कि फिल्म एक सस्पेंस क्राइम थ्रिलर है, जिसमें सैफ अली खान एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे, वे फिल्म में अपने कर्तव्य और परिवार के बीच बुरी तरह फंस जाते हैं। ट्रेलर काफी दमदार लग रहा है और सैफ अली खान के अभिनय का क्या ही कहना, पुलिस ऑफिसर के किरदार में बेहतरीन लग रहें हैं। सैफ अली खान के फैंस उन्हें लंबे समय बाद पुलिस ऑफिसर के किरदार में स्क्रीन पर देखने के लिए बहुत अधिक एक्साइटेड हैं।
कर्तव्य स्टार कास्ट एंड रिलीज डेट
सैफ अली खान के साथ ही अपकमिंग फिल्म कर्तव्य में संजय मिश्रा, रसिका दुग्गल, सौरभ द्विवेदी, जाकिर हुसैन, मनीष प्रकाश चौधरी जैसे कलाकार हैं। रसिका दुग्गल फिल्म में सैफ अली खान की बीवी का रोल अदा कर रहीं हैं। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन ‘भक्षक’ फेम पुलकित ने किया है, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा फिल्म का प्रोडक्शन संभाला गया है, ये फिल्म 15 मई से नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।