Naagin 7 का फिनाले होगा सुपरहिट! पुरानी नागिनों की एंट्री से मचेगा धमाल

Naagin 7 Last Episode: नागिन 7 का फिनाले एपिसोड को सुपरहिट होने से कोई नहीं रोक सकता, क्योंकि एकता कपूर ने नागिन 7 के लास्ट एपिसोड को धमाकेदार बनाने के लिए तगड़ी चाल चली है।

Update:2026-05-07 19:18 IST

Naagin 7 Last Episode

Naagin 7 Grand Finale Episode: कलर्स टीवी का मोस्ट लव्ड शो नागिन 7 अब सिर्फ कुछ दिनों का मेहमान है, जी हां! 7 जून को इस शो का आखिरी एपिसोड टेलीकास्ट किया जाएगा, जिसकी जानकारी एकता कपूर दे चुकीं हैं। बता दें कि नागिन की इस सीजन का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन इस सीजन में मेकर्स ने इतनी गलतियां की है कि शो का बुरी तरह मजाक बन गया, कहानी से एडिटिंग तक, दर्शकों ने तमाम गलतियां पकड़ी, हालांकि इन सबके बीच अब नागिन 7 से जुड़ी ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसे सुन नागिन लवर्स यकीनन खुशी से उछल पड़ेंगे, आइए जानते हैं।

नागिन 7 में पुरानी नागिनों की होगी एंट्री

नागिन 7 के अब कुछ एपिसोड ही रह गए हैं, लेकिन मेकर्स दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए कहानी में बड़ा ट्विस्ट लेकर आ रहें हैं, जैसा कि कहानी में लीप आने वाला है, जहां अनंता पिछली सारी पुरानी बातें भूल चुकी है, ऐसे में अब वो एक नए नाम के साथ एक नई जगह पहुंच गई है। लीप के बाद कुछ नए कलाकारों की भी एंट्री होगी, यानी कि कहानी इंट्रेस्टिंग मोड़ पर पहुंचने वाली है।

Full View

इन सबके बीच नागिन 7 से जुडी जो बड़ी खबर सामने आ रही है, उसके मुताबिक नागिन के ग्रैंड फिनाले एपिसोड में पुरानी नागिनों की भी एंट्री होगी, जी हां! मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नागिन 7 के फिनाले एपिसोड में कुछ पुरानी नागिनें दिखाईं देंगी, अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश का नाम कंफर्म हो चुका है, बताया जा रहा है कि तेजस्वी प्रकाश के साथ कुछ अन्य पुरानी नागिनें नजर आएंगी। तेजस्वी प्रकाश जल्द ही फिनाले एपिसोड की शूटिंग करेंगी। इस खबर को सुन नागिन लवर्स की खुशी का ठिकाना नहीं है, मेकर्स के इस कदम से साफ है कि नागिन 7 का ग्रैंड फिनाले एपिसोड यकीनन सुपर डुपर हिट होगा।

बताते चलें कि नागिन 7 का आखिरी एपिसोड प्रोड्यूसर एकता कपूर के बर्थडे पर ऑन एयर होगा, जो कि 7 जून को होता है, 7 जून के बाद नागिन 7 दर्शकों को अलविदा कह देगा, हालांकि एकता कपूर के वादा किया है कि वो अगले साल नागिन के नए सीजन के साथ वापसी करेंगी।

Tags:    

Similar News