फ्लाइट में सिगरेट पी रहे थे Yuzvendra Chahal? हरकत देख भड़के यूजर्स, बोले- एक्शन लो...

Yuzvendra Chahal Video: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल अपने एक वायरल वीडियो की वजह से विवादों में घिर गए हैं।

Update:2026-05-07 21:56 IST

Yuzvendra Chahal Video (Photo- Social Media)

Yuzvendra Chahal Video: भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं, दरअसल उन्होंने अब कुछ ऐसा कांड कर दिया है कि सोशल मीडिया पर यूजर्स उन पर जमकर भड़ास निकाल रहें हैं। यकीनन युजवेंद्र चहल का वायरल हो रहा वीडियो देख आप भी चौंक जाएंगे। जी हां! बात यह है कि क्रिकेटर युजवेंद्र चहल फ्लाइट के अंदर ई-सिगरेट का इस्तेमाल करते दिखे, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया और लोगों ने चहल को बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया।

फ्लाइट के अंदर वेपिंग कर रहे थे चहल

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चाओं का हिस्सा रहते हैं, लेकिन इस बार वे अपनी एक बुरी हरकत की वजह से लोगों के निशाने पर आ गए हैं, जिसकी वजह से लोगों का गुस्सा भी उनके ऊपर फूट पड़ा है। युजवेंद्र चहल का एक लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसमें वे फ्लाइट के अंदर नजर आ रहें हैं, बताया जा रहा है कि युजवेंद्र चहल हवा में उड़ती फ्लाइट के अंदर ई-सिगरेट पी रहें हैं, युजवेंद्र चहल की इस हरकत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Full View

बता दें कि इस वीडियो को पंजाब किंग्स के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पेज पर शेयर किया गया था, जिसमें बैकग्राउंड में चहल ई-सिगरेट पीते दिखे, जैसे ही यूजर्स की नजरें चहल पर पड़ी, मामला काफी गरमा गया और युज़वेंद्र चहल लोगों के घेरे में आ गए, वहीं इस वीडियो को पेज से डिलीट भी कर दिया गया, हालांकि अब ये वीडियो लोगों ने डाउनलोड कर वायरल करना शुरू कर दिया है और चहल पर लोग जमकर गुस्सा जाहिर कर रहें हैं।

मालूम हो कि, फ्लाइट के अंदर धूम्रपान या ई-सिगरेट का इस्तेमाल करना सख्त मना है, यह एक गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। फ्लाइट के अंदर इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट या वेप ले जाने और उसे इस्तेमाल करने से आग लगने का खतरा बना रहता है, जो यात्रियों की जान जोखिम में डाल सकता है, ऐसे में युजवेंद्र चहल जैसे जाने माने क्रिकेटर से इस तरह की हरकत की उम्मीद नहीं थी, जिस वजह से यूजर्स का पारा हाई हो गया है, एक यूजर ने लिखा, "क्या अब ये अरेस्ट होगा, रूल के अनुसार?" दूसरे ने लिखा, "इससे पता चलता है कि सेलिब्रिटीज के लिए सिक्योरिटी चेक जैसी कोई चीज नहीं होती।" वहीं एक अन्य ने लिखा, "शल्क से ही चरसी लगता है।"

Tags:    

Similar News